Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अंबिका सोनी क्यों नहीं बनना चाहतीं पंजाब की मुख्‍यमंत्री, दिया बड़ा बयान...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ambika Soni
, रविवार, 19 सितम्बर 2021 (14:07 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने रविवार को कहा कि उन्होंने पंजाब की मुख्यमंत्री बनने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सिख बहुल इस राज्य का मुख्यमंत्री कोई सिख ही होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पंजाब इकाई में कोई टकराव नहीं है और जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाएगा। यह पूछे जाने पर क्या उन्हें मुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव दिया गया है तो सोनिया गांधी की करीबी मानी जाने वाली अंबिका ने कहा, मैंने इनकार कर दिया है। मेरा 50 साल से मानना है कि पंजाब का मुख्यमंत्री कोई सिख होना चाहिए क्योंकि यह देश में एकमात्र राज्य है जहां सिख बहुसंख्यक हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रक्रिया चल रही है। प्रभारी हैं और एक-एक विधायक की राय लिखित में ली जा रही है। कोई टकराव नहीं है। इस बीच, अंबिका सोनी ने पंजाब के घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्‍या आप जानते हैं कितने करोड़ की मालकिन हैं ‘इवांका ट्रम्‍प’ और उनके किस ‘फैशन ब्रॉन्‍ड’ की पूरे अमेरिका में है धाक