बीमार पत्नी को पति ने जिंदा दफनाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019 (10:29 IST)
पणजी। उत्तरी गोवा के एक निवासी को अपनी बीमार पत्नी को कथित तौर पर जिंदा दफनाकर उसकी हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
ALSO READ: गर्लफ्रेंड के लिए अपनी पत्नी की हत्या करने वाला पूर्व बैंक अधिकारी गिरफ्तार
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि तुकाराम शेटगांवकर (46) ने अपनी बीमार पत्नी तन्वी (44) को बिचोलिम तालुक के नरवेम गांव में तिल्लारी सिंचाई परियोजना के निर्माण स्थल पर कथित रूप से जिंदा दफना दिया था। आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।
 
उन्होंने बताया कि कुछ श्रमिकों ने महिला का शव बरामद किया। आरोपी ने श्रमिकों को उस स्थल पर काम करने से रोका था, जहां उसने पीड़िता को बुधवार को दफनाया था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी छोटे-मोटे काम करके आजीविका कमाता था। उसने अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी, क्योंकि वह उसके इलाज पर होने वाला खर्च वहन नहीं कर पा रहा था।
 
उन्होंने बताया कि बिचोलिम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूत छुपाने) के तहत मामला दर्ज किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

कोरोना की स्पीड से दहशत, इस साल 65 मौतें, 6000 के पार हुए केस, 24 घंटे में 6 मौतें

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू

सोनम के लिए सड़कों पर सहेलियां, मां-बाप ने बेटी की तस्वीर उलटी लटकाई, कहा जिंदा है सोनम

सभी देखें

नवीनतम

भारत की बहुआयामी प्रगति, समृद्धि और सम्मान के 11 वर्ष

CM मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई, जानिए कौन हैं उनकी होने वाली बहू

Bihar Assembly Elections : चिराग पासवान का ऐलान, लडूंगा विधानसभा चुनाव, जनता तय करेगी सीट

Gurjar Mahapanchayat : राजस्थान में फिर सुलगी आरक्षण की आग, महापंचायत के बाद लोगों ने रोकी ट्रेन, क्या थीं मांगें

Monsoon Update : क्या अगले 7 दिनों में देश के मौसम में होने वाला बड़ा बदलाव, IMD का अपडेट

अगला लेख