Dharma Sangrah

क्या कर्नाटक का नाम बदला जाएगा? जानिए क्या हो सकता है नया नाम

Webdunia
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 (19:47 IST)
Karnataka News: कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि विजयपुरा जिले का नाम 12वीं सदी के समाज सुधारक बसवेश्वर (बसवन्ना) के नाम पर रखने की मांग की जा रही है और पूरे कर्नाटक राज्य का नाम बदलकर बसवनाडु (बसवों की भूमि) करने में कुछ गलत नहीं है।
 
उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कुछ दिन पहले रामनगर जिले का नाम बदलकर 'बेंगलुरु दक्षिण' करने का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद राज्य के लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री पाटिल ने यह टिप्पणी की है।
 
ऐसे विजयपुरा बना बीजापुर : विजयपुरा जिले की बबलेश्वर सीट से विधायक पाटिल ने कहा कि होयसल काल के दौरान इस क्षेत्र को विजयपुरा के नाम से जाना जाता था। फिर आदिलशाही वंश के शासन में यह बीजापुर बन गया। इसके बाद इसका नाम बदलकर विजयपुरा कर दिया गया। अब, कई लोगों ने मांग की है कि जिले का नाम बसवेश्वर किया जाना चाहिए। यह स्वाभाविक है क्योंकि जिला बसवन्ना का जन्मस्थल है और इसमें कुछ गलत नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ तकनीकी मुद्दे हैं। बीजापुर विजयपुरा बना है और अगर इसे बसवेश्वर बनाया जाता है, तो कुछ असुविधा होगी, क्योंकि कई स्थानों पर नाम में बदलाव करना होगा। ऐसी चिंताएं जाहिर की गई हैं। मैं मुख्यमंत्री से चर्चा करूंगा और हम पक्ष-विपक्ष पर विचार करने के बाद निर्णय लेंगे।
 
केंद्र सरकार ने 2014 में कर्नाटक की राजधानी बेंगलोर का नाम बेंगलुरु करने समेत कर्नाटक के 12 शहरों के नाम बदलने की मंजूरी दी थी। इसके बाद बीजापुर को विजयपुरा के नाम से जाना जाने लगा।
 
बसवनाडु में गलत क्या है? : कर्नाटक का नाम बदलकर 'बसवनाडु' करने के बारे में पूछे जान पर पाटिल ने कहा कि यह स्वाभाविक है, इसमें गलत क्या है? बसवन्ना ने ही दुनिया की पहली संसद 'अनुभव मंतपा' स्थापित की थी। उन्होंने सामाजिक अवधारणा दी थी। हम कहते रहते हैं कि हमारी भूमि 'बसवनाडु' बननी चाहिए और हमें 'बसव संस्कृति' को अपनाना चाहिए। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR में नाम रहेगा या कट जाएगा? जानिए MP के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव झा से

क्‍या फिर पलटेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Tejas crash : तेजस विमान क्रैश के बाद भी चलता रहा दुबई एयर शो, अमेरिकी पायलट दुखी होकर कही यह बात

सियासत में सिनेमा की तरह सुनहरी सफलता हासिल नहीं कर पाए धर्मेंद्र

कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा

सभी देखें

नवीनतम

गौहरगंज की बेटी के गुनहगार की तलाश मे जुटे 300 पुलिसकर्मी, 30 हजार का इनाम घोषित, एनकाउंटर की मांग को लेकर धरने पर लोग

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरस्कार बांटे, गुरुद्वारे में मत्था टेका

पिटबुल का 6 साल के मासूम पर हमला, कान काटकर किया अलग

राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण नए युग का शुभारंभ : सीएम योगी

राम मंदिर के ध्वजारोहण में पीएम मोदी को याद आया AI, बताया कैसी होगी भविष्य की अयोध्या?

अगला लेख