Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आंध्रप्रदेश में DGP कार्यालय के पास महिला की बेरहमी से हत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें आंध्रप्रदेश में DGP कार्यालय के पास महिला की बेरहमी से हत्या

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 24 मार्च 2025 (16:44 IST)
Woman brutally murdered near DGP office in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा-गुंटूर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास पुलिस महानिदेशक कार्यालय के निकट 33 साल की एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान लक्ष्मी तिरुपतिअम्मा के रूप में हुई है, जो विजयवाड़ा के रानीगरी थोटा में रह रही थी और मूल रूप से प्रकाशम जिले के पामुरु शहर की निवासी थी।
 
उन्होंने बताया कि महिला के दो बच्चे हैं और माना जा रहा है कि वह एक ‘सेक्स वर्कर’ थी। अधिकारी ने बताया कि महिला का गला रेता गया था और शव को देखकर बहुत ज्यादा बर्बरता के संकेत मिले हैं। हमें संदेह है कि अपराध रविवार शाम साढ़े 7 से 8 बजे के बीच हुआ। घटनास्थल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
 
अधिकारी के मुताबिक, महिला का शव गुंटूर जिले के कोलानुकोंडा गांव के बाहरी इलाके में राजमार्ग से लगभग 300 गज की दूरी पर मिला। गुंटूर के पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और फोरेसिंक व श्वान दस्ते को भी मौके पर भेजा गया है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2025 Aston Martin Vanquish : भारत में लॉन्च हुई सुपर कार, 3.3 सेकंड में 100KM प्रतिघंटे की रफ्तार, कीमत 8.85 करोड़