दांत उखाड़ने के बाद महिला की मौत, चिकित्‍सक पर मुकदमा

Webdunia
सोमवार, 28 दिसंबर 2020 (15:02 IST)
बलिया (उत्‍तर प्रदेश)। जिले के नगरा थाना पुलिस ने एक महिला का दांत उखाड़ने के बाद मौत के मामले में एक निजी अस्पताल के चिकित्सक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

नगरा थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि पकड़ी थाना क्षेत्र के एकईल ग्राम के राजेश वर्मा की शिकायत पर रविवार को कस्बे के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि राजेश वर्मा ने शिकायत की है कि उनकी 38 वर्षीय पत्नी सीमा 17 दिसंबर को दांत का इलाज कराने के लिए अस्पताल गई थी। डॉक्टर ने दांत उखाड़ने के बाद दवा देकर घर भेज दिया। वर्मा का कहना है कि घर पहुंचने के कुछ देर बाद सीमा की तबीयत खराब हो गई।

इसके बाद उसे लेकर दोबारा उक्त अस्पताल गए। चिकित्सक ने तीन इंजेक्शन लगाने के बाद फिर घर भेज दिया और इसके बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई। पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख