Hanuman Chalisa

सुधार गृह से भागी महिला, रास्ते में 4 घंटे में 2 बार हुआ दुष्कर्म

Webdunia
रविवार, 22 मई 2022 (13:14 IST)
राजस्थान के जोधपुर शहर में अपनी मासूम बेटी से मिलने जा रही एक महिला को पहले राजस्थान पुलिस के एक पुलिसकर्मी के रिश्तेदार और एक रिक्‍शा चालक ने मदद के बहाने अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्‍कर्म किया। हैरानी की बात है कि महज 4 घंटे के भीतर ही महिला से 2 अलग-अलग वारदातों में दुष्कर्म किया गया।

खबरों के अनुसार, दोनों वारदातें शुक्रवार रात को जोधपुर के मंडोर थाना इलाके में हुई हैं। यहां एक आपराधिक मामले में एक सुधार गृह में रह रही महिला को अपनी मासूम बेटी की याद आई। इस पर वह सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध मारकर आधी रात को वहां से फरार हो गई।

इस बीच जब वह अपने घर की ओर जा रही थी तो उसकी मुलाकात एक एएसआई के रिश्तेदार से हुई। वह उसे मदद का आश्वासन देकर पुलिस थाने के पीछे बने क्वार्टर में ले गया। जहां उसने महिला से दुष्कर्म किया।

टैक्सी चालक पहाड़ियों पर ले गया : इसके बाद रेलवे स्टेशन पर एक टैक्सी चालक ने भी मदद का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। टैक्सी चालक महिला के हालात का फायदा उठाकर उसे कायलाना की पहाड़ियों पर ले गया। उसके बाद उसने वहां महिला से दुष्कर्म किया।

बाद में महिला ने सुबह अपने परिवार को पूरी घटना बताई। इस पर परिजन उसे मंडोर थाने लेकर पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

NCR–यूपी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, एक्शन प्लान तैयार

वडोदरा में SIR के काम के दौरान टीचर की मौत, हार्टअटैक की आशंका, 4 दिन में 4 BLO की मौत

Delhi में ISI का हथियार मॉड्यूल ध्वस्त, 4 गिरफ्तार, बड़ी साजिश की थी तैयारी

Bihar Politics : बिहार में नीतीश कुमार के साथ आने के लिए तैयार AIMIM चीफ ओवैसी, लेकिन रख दी एक शर्त

G-20 Summit 2025 में PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात के चर्चे, सामने आया वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट के 53वें CJI बनेंगे जस्टिस सूर्यकांत, इन 80 प्रकरणों में दिए फैसले

श्रीराम मंदिर के शिखर पर फहराई जाने वाली ध्वजा पर अंकित चिह्नों का भी है खास महत्व

'बाबरी मस्जिद' को लेकर बोलीं उमा भारती, वही हाल होगा जो 6 दिसंबर को अयोध्या में हुआ था

इजराइल ने बेरूत पर बोला हमला, हिजबुल्ला प्रमुख को बनाया निशाना

दिल्ली की जहरीली हवा पर प्रदर्शन, इंडिया गेट पर बवाल, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मिर्ची स्प्रे किया

अगला लेख