रोड पर हिप्नोटाइज हुई महिला, सोना, मोबाइल, कैश सब दे दिया
वायरल हुआ उदयपुर का वीडियो
Publish Date: Mon, 01 Jul 2024 (12:44 IST)
Updated Date: Mon, 01 Jul 2024 (12:51 IST)
Rajasthan crime news : राजस्थान के उदयपुर में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में 2 लोगों ने एक महिला को बीच बाजार में हिप्नोटाइज कर उसे लूट लिया। ठग महिला से साढ़े 4 लाख का सोना, मोबाइल और कैश ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला ने करीब 7 मिनट दोनों ठगों से बात की। इसके बाद आश्चर्यजनक तरीके से महिला वैसा ही करती रही जैसा ठगों ने कहा।
रेखा नामक यह महिला किराने का सामान लेने बाजार गई थी। वहां 2 लोगों ने महिला को रोककर पूछा कि क्या कभी आप मथुरा गई हैं? महिला ने मना कर दिया। इस पर ठगों ने पूछा कि वह किस भगवान को मानती हैं इस पर महिला बोली - वह भगवान महावीर स्वामी को मानती है। तगी ठगों ने महिला के हाथ और सिर पर एक लिक्विड का छिड़काव किया।
महिला ने 50 रुपए अपने पर्स में से निकाल कर एक शख्स को दिए और वही 50 का नोट महिला के हाथ में वापस रखा और इसके बाद वह होश खो बैठी। इसके बाद ठगों ने जैसा कहा, महिला ने वैसा ही किया। उसने सोना, मोबाइल और कैश जो भी उसके पास था दोनों को दे दिया।
Edited by : Nrapendra Gupta
webdunia
Publish Date: Mon, 01 Jul 2024 (12:44 IST)
Updated Date: Mon, 01 Jul 2024 (12:51 IST)