Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भोपाल जिला कोर्ट परिसर में महिला वकील की मौत, समय पर नहीं पहुंची 108 एम्बुलेंस

Advertiesment
हमें फॉलो करें भोपाल जिला कोर्ट परिसर में महिला वकील की मौत, समय पर नहीं पहुंची 108 एम्बुलेंस

विशेष प्रतिनिधि

, शुक्रवार, 28 जून 2019 (15:02 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के न्यायालय परिसर में एक महिला वकील बसंता गिडवानी की मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। 
 
सूत्रों के अनुसार शुक्रवार दोपहर 20 मिनट तक कोर्ट में 108 एम्बुलेंस का होता रहा इंतज़ार। महिला वकील की हालत खराब होते देख परिसर में उपस्थित लोगों ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया लेकिन समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची। जिसके बाद महिला वकील को निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया जहां आधा घंटा देर से पहुंचने के कारण डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक महिला की मौत