मुंबई में महिला की बलात्कार के बाद हत्या, 13 मंजिला इमारत की छत पर मिला शव

Webdunia
शनिवार, 27 नवंबर 2021 (17:26 IST)
मुंबई। मध्य मुंबई के कुर्ला में एक खाली रिहायशी इमारत में महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम 13 मंजिला इमारत की छत पर महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था। एक अधिकारी ने कहा कि कुछ लड़के एक वीडियो शूट करने के लिए इमारत की छत पर गए थे, तब उन्होंने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने कहा कि विनोबा भावे नगर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम से पता चला कि हत्या से पहले महिला का यौन उत्पीड़न किया गया था। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।

इस बीच, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रणय अशोक ने कहा कि मामले की जांच के लिए पड़ोसी थानों से विशेष टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पीड़िता की पहचान की भी कोशिश कर रही है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

ट्रंप पुतिन की बातचीत, क्या हो पाएगा रूस और यूक्रेन में सीजफायर, क्या निकला नतीजा

Pakistan को झूठ फैलाने पर भारत ने लगाई लताड़, कहा- खाली करे भारतीय क्षेत्र, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Israel Gaza Airstrike : सीजफायर के बाद भी इजराइल ने गाजा में मचाई भीषण तबाही

GOLD : 91000 के पार पहुंचा सोना, क्यों बढ़ रहे हैं दाम, क्या 1 लाख तक पहुंच सकती है कीमत

WhatsApp में ऑन कर लेंगे यह सेटिंग तो कभी नहीं होगा Hack

BJP पर भड़के उद्धव ठाकरे, बोले- औरंगजेब की कब्र हटाएं तो नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को भी बुलाएं

उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, 15 मदरसे सील किए

LIVE: चुनाव से पहले बिहार में कांग्रेस का दलित कार्ड, अखिलेश प्रसाद को हटाकर राजेश कुमार को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

UP: चोरी के आरोप में 2 बीएससी छात्राएं गिरफ्तार, 7.5 लाख का सोना बरामद

MP के शिवपुरी में डूबी नाव, 3 महिलाओं सहित 4 बच्चे डूबे, 8 को बचाया

अगला लेख