Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Mumbai : सस्ता सोना खरीदने के लालच में फंसी महिला, गंवाए 28 लाख रुपए

हमें फॉलो करें Mumbai : सस्ता सोना खरीदने के लालच में फंसी महिला, गंवाए 28 लाख रुपए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

ठाणे , शुक्रवार, 31 मई 2024 (17:27 IST)
Woman trapped in greed to buy cheap gold : महाराष्ट्र में नवी मुंबई की पुलिस ने ‘सस्ती’ दर पर सोना दिलाने का झांसा देकर एक महिला से करीब 28 लाख रुपए लूटने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नेरूल की 36 वर्षीय एक महिला ने अपनी शिकायत ने कहा है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में से एक ने उससे संपर्क किया और दावा किया कि वह उसे 27.81 लाख रुपए में आधा किलो सोना दिला सकता है जो बाजार मूल्य से कम दर है।
 
शिकायत के अनुसार वह व्यक्ति 18 मई को शिकायतकर्ता को सौदे के लिए कार से सानपाड़ा स्टेशन ले गया, जहां कुछ लोग पहुंचे और उन्होंने उसे (महिला को) धमकाया एवं उसका पैसों से भरा बैग छीन लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उसका बैग छीना गया तब वह व्यक्ति और कार में उसके साथ आए एक अन्य व्यक्ति मौके से भाग गए।
पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में ठाणे निवासी राकेश शिवाजी शिंगटे (39) और रूपेश सुभाष सपकाले (42) को गिरफ्तार किया। शिवाजी ने महिला से संपर्क किया था। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Share bazaar 5 दिनों की गिरावट से उबरा, Sensex 75 और Nifty 42 अंक ऊपर चढ़ा