Hanuman Chalisa

शर्मनाक! अस्पताल में शव को नोचकर खा गए कुत्ते

Webdunia
रविवार, 27 अगस्त 2017 (16:49 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रथम श्रेणी का चिकित्सालय माने जाने वाले डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल के शवगृह में रखे एक महिला की लाश के अधिकांश हिस्से को कुत्ते नोचकर खा गए।
 
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव प्रशांत त्रिवेदी ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वार्डब्वॉय, गार्ड और सुपरवाइजर को बर्खास्त कर दिया गया। इसके साथ ही मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
 
अस्पताल के निदेशक देवेन्द्र नेगी का कहना है कि यह बड़ी चूक है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उनका कहना था कि शवगृह में कुत्ते पता नहीं कैसे घुस गए? मृतका के परिजनों की मौजूदगी में शनिवार शाम 6 बजे शव को फ्रीजर में रखवाया गया था।
 
नेगी ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड और वार्डब्वॉय को बर्खास्त कर दिया गया। उन्होंने माना कि कुत्ते महिला के शव के चेहरे को खा गए हैं। महिला लखनऊ के चिनहट क्षेत्र के सिकन्दरपुर की रहने वाली थी। 
 
पुष्पा तिवारी (40) नाम की इस महिला ने शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमॉर्टम के लिए उसका शव अस्पताल के शवगृह में रखा था। सुरक्षा में चूक की वजह से पोस्टमॉर्टम हाउस का चैनल खुला रह गया और कुत्तों को शव क्षत-विक्षत करने का मौका मिल गया। परिजनों के हंगामा करने के बाद प्रशासन हरकत में आया। मौके पर पुलिस पहुंची और कार्रवाई शुरू हो गई। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

अगला लेख