रेलमंत्री ने मुंबई की लोकल ट्रेनों में महिलाओं को यात्रा करने की अनुमति दी

Webdunia
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 (21:03 IST)
मुंबई। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को घोषणा की कि मुंबई और उपनगर की लोकल ट्रेनों में महिलाएं बुधवार से यात्रा कर सकेंगी।
 
फिलहाल इन लोकल ट्रेनों में अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मी और महाराष्ट्र सरकार द्वारा श्रेणीबद्ध की गईं जरूरी सेवा से जुड़े लोग यात्रा कर पा रहे हैं।
 
महाराष्ट्र सरकार ने 16 अक्टूबर को रेलवे से आग्रह किया था कि गैर व्यस्त समय (सुबह 11 से दोपहर 3 बजे और शाम 7 बजे से दिन की सेवा खत्म होने तक) में महिला यात्रियों को स्थानीय ट्रेन सेवा का इस्तेमाल करने की इजाजत दी जाए।
 
महाराष्ट्र के मुख्य सचिव संजय कुमार ने मंगलवार सुबह रेल अधिकारियों से कहा था राज्य के अनुरोध पर जल्द से जल्द विचार किया जाए।
बाद में ट्विटर पर गोयल ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रेलवे 21 अक्टूबर से महिलाओं को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक और शाम 7 बजे के बाद उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति देगा। 
 
उन्होंने कहा कि हम हमेशा से तैयार थे और आज महाराष्ट्र सरकार के पत्र मिलने पर हमने इस यात्रा की इजाजत दे दी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

कोरोना की स्पीड से दहशत, इस साल 65 मौतें, 6000 के पार हुए केस, 24 घंटे में 6 मौतें

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू

सोनम के लिए सड़कों पर सहेलियां, मां-बाप ने बेटी की तस्वीर उलटी लटकाई, कहा जिंदा है सोनम

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई लोकल ट्रेन का सफर करें रेलमंत्री, तब समझेंगे यात्रियों का दर्द, ठाणे रेल हादसे पर बोले राज ठाकरे

Odisha: अंतिम संस्कार के भोज में शराब नहीं परोसने को लेकर आदिवासी परिवार को बहिष्कृत किया

Raja Raghuvanshi murder case : सोनम को ट्रांजिट रिमांड के लिए कोर्ट में किया जाएगा पेश, मेघालय ले जाएगी पुलिस

सिपरी सॉफ्टवेयर एवं प्लानर ऐप का अध्ययन करने भोपाल आएगा महाराष्ट्र का 9 सदस्यीय दल

हे राम! अयोध्या में स्वास्थ्य केन्द्र से 500 मीटर दूर तड़पती रही गर्भवती, झाड़ियों में दिया शिशु को जन्म

अगला लेख