Publish Date: Wed, 10 Oct 2018 (14:52 IST)
Updated Date: Wed, 10 Oct 2018 (14:55 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने सेक्स से इंकार करने वाले नाबालिग लड़के के प्रायवेट पार्ट को चिमटे से दाग दिया।
दरअसल, बादलपुर थाना क्षेत्र में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र पर पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने सेक्स के लिए दबाव बनाया, जिससे उसने इंकार कर दिया और वहां से भागने लगा। लड़के के इंकार से भड़की महिला हैवान बन गई और उसने लड़के के गुप्तांग को चिमटे से जला दिया। यह घटना शुक्रवार की है।
सामान लाने के बहाने बुलाया : जानकारी के मुताबिक बादलपुर कोतवाली एरिया के खेड़ा धर्मपुरा गांव में स्थित सहारा कॉलोनी निवासी छात्र घर पर था। दोपहर करीब 1.30 बजे महिला उसके पास पहुंची और दुकान से सामान मंगाने के बहाने अपने घर ले गई।
आरोप है कि घर पहुंचने पर महिला बच्चे पर सेक्स के लिए दबाव बनाने लगी। जब लड़के ने भागने की कोशिश की तो महिला ने उसे पकड़कर कमरे में बंद कर दिया साथ ही उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया। बाद में गर्म चिमटे से उसके गुप्तांग को जला दिया। महिला के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।