Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रोहतक के कुश्ती अखाड़े में चली गोलियां, 2 कोच, महिला पहलवान समेत 5 की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें रोहतक के कुश्ती अखाड़े में चली गोलियां, 2 कोच, महिला पहलवान समेत 5 की मौत
, शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (09:29 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार की शाम एक निजी कॉलेज के पास एक कुश्ती अखाड़े में हुई गोलीबारी की घटना में 2 कोचों, यूपी की महिला पहलवान समेत 5 लोगों की मौत हो गई।
 
रोहतक के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने पहले कहा था कि घटना में तीन लोगों की मौत हो हुई है और कुछ लोगों का उपचार चल रहा है। हालांकि, बाद में रोहतक के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हुई है।
 
शुरुआती जांच के मुताबिक, अखाड़े में एक कुश्‍ती कोच ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें अखाड़ा संचालक और उसकी पत्‍नी सहित पांच लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि अखाड़े में कुश्ती सिखाने वाले कुछ लोगों (कोच) के बीच दुश्मनी इस घटना का कारण हो सकती है।
 
शर्मा ने कहा कि घटना के बारे में जानकारी जुटाने के लिए हमने दलों का गठन किया है। रोहतक रेंज के आईजी संदीप खिरवार ने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ और पुलिस के जांचकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
 
मृतकों में अखाड़े का संचालक और कोच मनोज मलिक, उसकी पत्‍नी साक्षी, महिला पहलवान पूजा, कोच सतीश कुमार और प्रदीप मलिक शामिल हैं। कोच अमरजीत सिंह और मनोज कुमार का 3 वर्षीय बेटा सरताज घायल हुए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से तेज रफ्तार कार की टक्कर में 6 युवकों की मौत