500 किलो वजन वाली मिस्र की महिला पतला होने के लिए मुंबई पहुंची

Webdunia
शनिवार, 11 फ़रवरी 2017 (11:39 IST)
मुंबई। दुनिया की सबसे ज्यादा वजन वाली महिलाओं में से एक मिस्र की 36 वर्षीय एमन अहमद वजन घटाने का इलाज कराने के लिए शनिवार को यहां पहुंच गईं। मिस्र के एक विमान से भारत आने वाली एमन करीब चार बजे मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरीं।
 
उनका इलाज करने वाले चिकित्सकों ने कहा कि सर्जरी से पहले एमन करीब एक महीने तक निगरानी में रहेगी। वह 25 वषरें से अपने घर से बाहर नहीं निकली हैं।
 
दुनिया की सबसे मोटी महिलाओं में से एक एमन अभी मुंबई के बेरिएट्रिक सर्जन मुफ्फाजल लकड़ावाला और उनकी टीम की देखरेख में हैं।
 
लकड़ावाला के एक सहायक ने बताया कि वे एमन का करीब तीन महीने से इलाज कर रहे हैं और उन्होंने मिस्र के अलेक्जेंड्रिया शहर से घर के बिस्तर पर ही लेटे रहने को मजबूर एमन को लाने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए।
 
डॉक्टरों ने कहा कि एमन के स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं को देखते हुए उसे मुंबई लाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। मुंबई के सैफी अस्पताल के बेरिएट्रिक सर्जरी विभाग की प्रमुख और सेन्टर ऑफ ओबेसिटी एंड डाइजेस्टिव सर्जरी में एडवांस्ड लैप्रोस्कोपिक एंड बेरिएट्रिक सर्जन अर्पणा गोविल भास्कर और गंभीर और गहन चिकित्सा विभाग के सीनियर इनटेंसिविस्ट कमलेश बोहरा, एमन के साथ थे। (भाषा) 
Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

जमशेदपुर में PM मोदी बोले, कांग्रेस को विकास का क, ख, ग भी नहीं मालूम

यूपी में 14 सीटों पर सोमवार को वोटिंग, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

दिल्ली में AAP का प्रदर्शन, स्वाति मालीवाल को क्यों याद आए मनीष सिसोदिया?

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

अगला लेख