Haryana Assembly Election : स्टार पहलवान योगेश्वर दत्त और पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह भाजपा में शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 (18:12 IST)
सोनीपत। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान संदीप सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। लोकसभा चुनाव में भी कई नामी खिलाड़ी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीते भी थे, जिनमें प्रमुख नाम दिल्ली से स्टार क्रिकेट गौतम गंभीर का रहा था।
 
गुरुवार की सुबह ही खेल जगत में चर्चा थी कि योगेश्वर दत्त भाजपा में शामिल हो सकते हैं क्योंकि उन्होंने बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात की थी और उन्हें बताया था कि उन्होंने हरियाणा पुलिस में DSP पद से इस्तीफा दे दिया है और वे राजनीति में आना चाहते हैं। शाम तक उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली।
योगेश्वर दत्त के अलावा भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी संदीप सिंह ने भी राजनीति के मैदान में भाग्य आजमाने का फैसला ले लिया है। समझा जाता है कि योगेश्वर आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में सोनीपत, गोहाना या बरोदा में से किसी एक सीट से भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं।

पूर्व हॉकी कप्तान और ड्रैग फ्लिकर संदीप हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद के निवासी हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2009 में मलेशिया को हराकर सुल्तान अजलान शाह कप पर कब्जा किया था।

ALSO READ: सपना चौधरी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में 'धमाल' मचाने को तैयार
सूत्रों के मुताबिक पहलवान योगेश्वर को सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के किसी विधानसभा सीट से टिकट दिया जा सकता है। वह सोनीपत जिले के ही रहने वाले हैं।  
 
उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित योगेश्वर दत्त ने 2012 के लंदन ओलिंपिक में 60 किलोग्राम फ्री स्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था और उन्हें 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

बबीता फोगाट पहले ही बीजेपी में शामिल : हरियाणा की स्टार पहलवान बबीता फोगाट कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू की उपस्थिति में बबीता फोगाट ने भाजपा की सदस्यता ली थी। यह वही बबीता है जिनके पिता महावीर फोगाट के जीवन पर आमिर खान ने फिल्म 'दंगल' का निर्माण किया था और यह फिल्म देशभर में काफी चर्चित हुई थी। 

ALSO READ: हरियाणा में विपक्ष का बिखराव, भाजपा के 75 पार के टारगेट को बना रहा आसान ?
चुनाव आयोग ने महाराष्‍ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है। राज्य में आचार संहिता लागू कर दी है। राज्य में 21 अक्टूबर को होंगे। नॉमिनेशन भरने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर को होगी और नामांकन वापस लेने की तारीख 7 अक्टूबर को होगी। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। 

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 24 को परिणाम घोषित किए जाएंगे। राज्य में फिलहाल मनोहर लाल खट्टर वाली भाजपा की सरकार है, जिसने इस विधानसभा चुनाव में 75 सीटों का लक्ष्य रखा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

मैं मराठी नहीं बोलता, दम है तो महाराष्ट्र से निकाल के दिखाओ, ठाकरे ब्रदर्स को इस एक्‍टर ने दी चुनौती

बिहार में बच्चों की लड़ाई के बाद हुई गोलीबारी में 2 बड़ों की मौत

LIVE: देशभर में मानसूनी बारिश का हाल, दिल्ली वालों को बादलों ने दी राहत

BRICS सम्मेलन में मोदी का वैश्विक सहयोग एवं बहुध्रुवीय विश्व में अहम भूमिका निभाने का आह्वान

अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ से 80 से अधिक लोगों की मौत

अगला लेख