चिरूडीह गोलीकांड मामला: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी को 10-10 साल की सजा

Webdunia
गुरुवार, 24 मार्च 2022 (15:45 IST)
रांची। झारखंड में रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने चिरूडीह गोलीकांड में दोषी करार दिए गए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी को 10-10 साल की सजा सुनाई है। दोनों पर अदालत ने 5-5 हजार से अधिक का जुर्मान भी लगाया हैं। इससे पहले अदालत ने 22 मार्च को दोनों को दोषी ठहराया था।

ALSO READ: इंदौर में BJP नेता के बेटे की हत्या के 7 आरोपियों के ठिकानों पर चला बुलडोजर, हत्याकांड का मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार
 
अपर न्यायायुक्त की अदालत ने दोनों को अलग-अलग धाराओं में अधिकतम 10 वर्ष की सजा सुनाई। अदालत के फैसले के बाद योगेंद्र साव और निर्मला देवी की बेटी और बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि उनके परिवार को इस मामले में फंसाया गया है और इस फैसले के खिलाफ अपील की जाएंगी। उन्होंने कहा कि कंपनियों की ओर से जमीन की लूट के खिलाफ आवाज उठाने की सजा, उनके माता-पिता को मिली है।
 
गौरतलब है कि वर्ष 2016 के बड़कागांव के चिरूडीह खनन के रास्ते पर योगेंद्र साव और निर्मला देवी समेत कई लोगों द्वारा कफन सत्याग्रह आंदोलन चलाया जा रहा था जिसके कारण एनटीपीसी के खनन क्षेत्र के दोनों मार्ग अवरुद्ध हो गए। विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुबह-सुबह विधायक निर्मला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
 
लेकिन उनके समर्थक पुलिस पर जानलेवा हमला करते हुए उन्हें छुड़ा ले गए थे जिसमें कई अधिकारी भी घायल हो गए। वहीं इस मामले में योगेंद्र साव और निर्मला देवी के अलावा उनके पुत्र अंकित राज के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 समेत अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अदालत ने सुनवाई पूरी करने के बाद 8 मार्च को फैसला सुरक्षित रख लिया था और 22 मार्च को दोनों को दोषी करार दिया गया था, वहीं साक्ष्य के अभाव में अंकित राज को बरी कर दिया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

दल हित में मत भले ही न मिलें, लेकिन देश हित में मन जरूर मिलें : प्रधानमंत्री मोदी

2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट से सभी 12 आरोपी बरी, 189 लोगों की हुई थी मौत

Petrol Diesel Prices: सप्ताह के प्रथम दिन क्या हैं पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव, जा‍नें नई कीमतें

ऑटो में बैठे बच्चे को पिटबुल से कटवाया, बचाने की जगह जोर जोर से हंसने लगा कुत्ते का मालिक

हमास के कमांडर को इजरायल ने किया ढेर, 115 फिलिस्तीनियों की हत्या, 75 आतंकी ठिकाने तबाह

अगला लेख