Hanuman Chalisa

योगी आदित्यनाथ ने तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश में बंद करवाया वीआईपी कल्चर

Webdunia
शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017 (07:09 IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल प्रभाव से शुक्रवार से वीआईपी कल्चर खत्म करने का आदेश दिया। यह आदेश उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रहार के बाद दिया। हालांकि यह आदेश मुख्यमंत्री ने मोदी के इस फैसले को दस दिन पहले ही उत्तर प्रदेश में लागू कर दिया था। यानी आज से यूपी में लाल और नीली बत्ती लगी गाड़ियां नजर नहीं आएंगी।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम विभागों की प्रजेंटेशन देखने के लिए बैठक बुलाई थी। सीएम योगी ने प्रजेंटेशन तो देखी ही, साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के फैसले पर अमल का फरमान भी जारी कर दिया। सीएम योगी ने पूरे राज्य में 21 अप्रैल से ही लाल और नीली बत्ती के इस्तेमाल पर ब्रेक लगाने का आदेश जारी कर दिया।
 
मीटिंग में फैसला हुआ कि कोई भी नेता, मंत्री या अधिकारी अपनी गाड़ियों पर लाल और नीली बत्ती नहीं लगाएगा। यानी आज से नेताओं या अधिकारियों की गाड़ियों पर कोई बत्ती नजर नहीं आएगी। अगर आदेश का उल्लंघन किया गया तो ऐसा करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि हूटर बजाने का आदेश पहले ही खत्म किया जा चुका है। हालांकि केंद्र सरकार का फैसला आने के बाद राज्य मंत्री स्वाति सिंह समेत कई मंत्रियों ने अपनी गाड़ी से लाल बत्ती पहले ही उतार दी थी। जबकि अधिकारी बदस्तूर अपनी गाड़ियों पर पहले की तरह नीली बत्ती लगाकर चलते रहे। यही नहीं कई अधिकारियों के बच्चे और परिवार के लोग भी नीली बत्ती लगाकर स्कूल पहुंचते और बाजार घूमते रहे थे।
 
गौरतलतब है कि मोदी कैबिनेट ने बुधवार को गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने का फैसला लिया था। फैसले के बाद से केंद्रीय मंत्रियों ने तुरंत अपनी गाड़ियों से बत्ती हटानी शुरू कर दी थी। इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि ये कल्चर पहले ही खत्म हो जाना चाहिए था। वहीं, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी का कहना है जो इस नियम का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार में करेंगे सफर, 500 KM रेंज वाली EV से दिया ‘विकसित भारत 2047’ का संदेश

Surya Chauhan Murder Case : सूर्या चौहान की हत्या में शामिल 5वां आरोपी गिरफ्तार, गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

योगी सरकार में बिजली व्यवस्था बनी मिसाल, डिमांड आपूर्ति में कई बड़े राज्यों को छोड़ा पीछे

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

UPITS 2026 के जरिए वैश्विक व्यापार मानचित्र पर और मजबूत होगी UP की पहचान

अगला लेख