Publish Date: Wed, 09 Oct 2019 (19:56 IST)
Updated Date: Wed, 09 Oct 2019 (20:01 IST)
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे जनता दरबार में 200 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी और उनके समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
गोरखपुर में अपने प्रवास के पांचवें दिन योगी ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जनता दरबार लगाकर 200 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। इस बाबद वे अधिकारियों को निर्देश भी देते रहे।
योगी सुबह 6 बजे अपने कक्ष से निकले और सीधे गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन को पहुंचे। उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ की विधिवत पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और उसके बाद ब्रह्मलीन गुरु अवेद्यानाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री गौशाला पहुंचे और गायों को गुड़-चना खिलाया। इसके बाद वे करीब साढ़े 6 बजे फरियादियों के बीच पहुंच गए और उनकी समस्याएं सुनने के लिए अपने कक्ष में विराजमान हो गए। एक-एक कर फरियादी आते रहे और मुख्यमंत्री उनकी समस्याएं पूरी गंभीरता से सुनकर समाधान का आश्वासन देते रहे। यह सिलसिला सुबह साढ़े 8 बजे तक चला।
webdunia
Publish Date: Wed, 09 Oct 2019 (19:56 IST)
Updated Date: Wed, 09 Oct 2019 (20:01 IST)