गंगा का संरक्षण जरूरी, नहीं तो आने वाली पीढ़ी मांगेगी जवाब : योगी

अवनीश कुमार
गुरुवार, 21 दिसंबर 2017 (09:47 IST)
कानपुर। ऐतिहासिक बिठूर महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गंगा का संररक्षण बहुत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ियों को हम जवाब नहीं दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार गंगा की स्वच्छता के लिए प्रयासरत है पर आम जनसहभागिता बहुत जरूरी है।
 
क्रांतिकारियों व लव कुश की आध्यात्मिक नगरी बिठूर में बुधवार से गंगा महोत्सव का आगाज हो गया। पांच दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ नानाराव स्मारक प्रांगण से सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने किया। मुख्यमंत्री करीब डेढ़ घंटे तक कानपुर में रहे। महोत्सव का शुभारंभ स्वच्छता ही सेवा सवांद और नुक्कड़ नाटक से हुआ। 24 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में रोज गंगा आरती होगी।
 
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर आते ही सबसे पहले नानाराव पेशवा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने 1857 क्रांति यात्रा और विकास प्रदर्शनी का उद्धघाटन किया। 
 
इसके बाद मुख्यमंत्री ने नानाराव पार्क में अपने उद्बोधन में कहा कि 1857 के संग्राम में 23 वर्ष की उम्र में रानी लक्ष्मीबाई देश की स्वाधीनता के लिए लड़ाई लड़ी थी। गंगा पर उन्होंने कहा कि गंगा हमारी संस्कृति है जो हमें विरासत में मिली। इसकी अविरलता और निर्मलता को हम सबको बनाये रखना है। अगर हम गंगा की अविरलता और निर्मलता को नहीं बनाए रखा तो आने वाली पीढ़ियां हमें कोसेगीं। सरकार के साथ इस मिशन को सफल बनाए रखने के लिए आम जनसहभागिता बहुत जरूरी है।
 
उन्होंने कहा कि कानपुर से लेकर प्रयाग तक सबसे ज्यादा गंगा मैली है, अगर कानपुरवासी अगर चाह ले तो यहां पर गंगा की सफाई बहुत आसानी की जा सकती है। कहा कि अगर विदेशी पर्यटक भारत आयें तो उन्हे गंगा अविरल और निर्मल दिखना चाहिए। हमें पौराणिक परंपराओं को बनाए रखना है यह हम सबका दायित्व है। यह बिठूर महोत्सव गौरवशाली आयोजन है जो हर वर्ष होना चाहिए। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता अभियान पर उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन हर नागरिक का मिशन होना चाहिए, तभी हम इस मिशन पर कामयाब हो पाएंगे। विकास एक निरंतर प्रक्रिया है जिसे भाजपा सरकार लगातार आगे बढ़ा रही है। 
 
मुख्यमंत्री ने की गंगा आरती- नानाराव पार्क से लौट कर मुख्यमंत्री पत्थर घाट गए जंहा उन्हें दशाश्वमेध घाट के पुरोहित ने गंगा आरती कराई। गंगा आरती के दौरान सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, मेयर प्रमिला पाण्डेय, एमएलसी अरूण पाठक, विधायक नीलिमा कटियार, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी, के साथ प्रशासनिक अफसर आदि मौजूद रहें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

अगर चीन ब्रह्मपुत्र का पानी रोक दे तो क्या होगा? हिमंता बिसवा सरमा ने दिया जवाब

Weather Update : मुंबई में रूका मानसून, पूर्वोत्तर के 6 राज्य बाढ़ से बेहाल

​Waqf Umeed Portal : वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार का एक और बड़ा फैसला, 6 जून को लॉन्च करेगी पोर्टल 'उम्मीद', प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

1 करोड़ कैश, 3.5 KG सोना, IRS ऑफिसर के ठिकानों पर CBI का सर्च ऑपरेशन

रूस ने फिर ठुकराया सीजफायर, इस्तांबुल में घंटाभर चली यूक्रेन से बातचीत की नौटंकी

अगला लेख