कट्‍टर छवि वाले आदित्यनाथ मुस्लिमों के भी उतने ही करीब, पढ़ें कैसे...

Webdunia
मंगलवार, 21 मार्च 2017 (11:28 IST)
भले ही उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कट्टर हिंदूवादी नेता माना जाता हो लेकिन गोरखनाथ मठ से जुड़े लोग इस बात को जानते हैं कि योगी मुस्लिमों से धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करते। उन्होंने मठ में कई महत्वपूर्ण काम मुस्लिमों को सौप रखे हैं। 
 
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, गोरखनाथ मठ से बीते 35 साल से जुड़े यासीन अंसारी ने कहा, 'मेरे संबंध छोटे महाराज (योगी आदित्यनाथ) से बेहद मजबूत हैं। जब भी वो यहां आते हैं मुझसे कामकाज के बारे में सारी जानकारी लेते हैं। मैं बिना किसी रोक-टोक के उनके कमरों में आता-जाता हूं। मैं किचन से लेकर उनके बेडरूम तक जाता हूं, उनके साथ खाना भी खाता हूं।'
 
मठ में स्थित गौशाला में 400 गायें हैं। इनकी देखभाल का जिम्मा भी एक मुस्लिम मान मोहम्मद के पास है। वे सुबह तीन बजे उठकर गायों की देखभाल करते हैं। उनसे पहले उनके पिता यह काम किया करते थे। 
 
मठ परिसर में हिंदुओं की तरह ही कई मुस्लिम भी दुकान लगाते हैं। यह लोग बरसों से गोरखनाथ आश्रम से जुड़े हैं। उन्होंने भी कभी किसी के साथ धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं देखा। 
 
आश्रम से जुड़े लोग बताते है कि आश्रम में आने वाले किसी भी व्यक्ति का धर्म नहीं देखा जाता। यहां योगी से मिलने और उनसे मदद की गुहार लगाने वालों में सभी धर्म के लोग होते थे। उन्होंने कभी भी परेशान व्यक्ति की मदद यह देखकर नहीं कि मदद मांगने वाला किस जाती, संप्रदाय का धर्म का है।   
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासी की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

CEC राजीव कुमार हुए सेवानिवृत्त, LS और JK विधानसभा समेत अनेक चुनाव कराए संपूर्ण

HONDA ने बिक्री में बना दिया रिकॉर्ड, 17 वर्षों में किया यह कमाल

सस्ते Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स

अगला लेख