योगी सरकार में दो उपमुख्यमंत्री, सपा ने उठाए सवाल

Webdunia
गुरुवार, 4 मई 2017 (12:26 IST)
बदायूं। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई और बदायूं से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाये जाने को असंवैधानिक करार दिया है।
 
यादव ने बदायूं, बिसौली और बिल्सी विधान सभा क्षेत्र में सपा के सदस्यता अभियान के दौरान प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की व्यवस्था पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि देश के संविधान में उपमुख्यमंत्री जैसे किसी भी पद की कोई व्यवस्था नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि मगर इसके बावजूद भाजपा ने संविधान की अवहेलना और अपमान कर दिनेश शर्मा और केशव मौर्य के रूप में प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री बनाए हैं जो असंवैधानिक है।
 
यादव ने बिसौली क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा का जन्म संघर्ष की जमीन से हुआ हैं। समाजवादियों ने सदैव संघर्ष किया है, यही वजह है कि सपा सिर्फ एक पार्टी ही नहीं, बल्कि देश का सबसे बड़ा संगठन भी है।
 
सांसद ने आरोप लगाया कि प्रदेश में गेहूं क्रय केन्द्र सिर्फ कागजों पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सपा सरकार को गुंडागर्दी के नाम पर बदनाम किया लेकिन सच यह है कि पिछले दो माह में अपराधी निरंकुश हो गए हैं और प्रदेश के कई जिलों में पुलिस और अफसरों पर हुए हमले भाजपाइयों की गुंडागर्दी की ताजा मिसाल हैं। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

अब वे हमारे साथ नहीं, शशि थरूर को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बयान ने मचाई हलचल, क्या होने वाली है CWC से छुट्टी

सड़क हादसों में 6 कांवड़ियों की मौत, 20 अन्य घायल

Air India crash: AAIB ने अनुभवी पायलट आरएस संधू को हादसे की जांच में विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया

दुबई-स्पेन यात्रा से मिले 11 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव बोले- भोपाली अंदाज में हुआ दौरे का समापन

Russia Ukraine War: डोनाल्ड ट्रंप के 50 दिनों के अल्टीमेटम के बीच आया रूस का बयान, हम शांति के लिए तैयार लेकिन

अगला लेख