14 वर्षीय किशोरी की दुष्‍कर्म के बाद हत्या, आरोपी रिक्‍शा चालक गिरफ्तार

Youth arrested for raping and murdering 14 year old girl
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 10 फ़रवरी 2025 (19:31 IST)
West Bengal Crime News : पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोलकाता के समीप न्यू टाउन में 14 वर्षीय एक किशोरी के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या के सिलसिले में एक ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे लड़की को भटकते हुए देखकर आरोपी ने उसे लिफ्ट की पेशकश की और फिर उसके बाद उसने उसे शहर के अलग-अलग इलाकों में घुमाया एवं आखिर में एक सुनसान जगह पर ले जाकर उससे बलात्कार किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। यह लड़की अपनी मां के साथ कहासुनी होने के बाद घर से निकल गई थी। शुक्रवार तड़के एक नहर के समीप उसका शव मिला और उसके शरीर पर जख्म के निशान थे।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने न्यू टाउन के कई इलाकों से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिनमें लड़की गौरांगनगर स्थित अपने घर तथा पास के केस्तापुर-बागुईहाटी इलाके में आती-जाती नजर आ रही है और फिर उसी फुटेज के आधार पर रविवार को 24 वर्षीय आरोपी सौमित्र रॉय उर्फ ​​राज को गिरफ्तार किया गया।
ALSO READ: तमिलनाडु में गर्भवती महिला से दुष्‍कर्म की कोशिश, चलती ट्रेन से दिया धक्का
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे लड़की को भटकते हुए देखकर रॉय ने उसे लिफ्ट की पेशकश की और फिर उसके बाद उसने उसे शहर के अलग-अलग इलाकों में घुमाया एवं आखिर में एक सुनसान जगह पर ले जाकर उससे बलात्कार किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
 
अधिकारी ने बताया कि आरोपी हाल ही में उसी गौरांगनगर इलाके में रहने आया था, जहां आठवीं कक्षा की यह छात्रा रहती थी। अधिकारी के अनुसार रॉय ने छात्रा का विश्वास जीत लिया था। बृहस्पतिवार रात उसने छात्रा को उसके घर से करीब दो किलोमीटर दूर अकेले देखा और उसे घर पहुंचा देने की पेशकश की।
ALSO READ: शर्मनाक! दामाद ने सास से किया दुष्‍कर्म, कोर्ट ने सुनाई 14 साल की सजा
अधिकारी ने बताया कि अन्य यात्रियों को विभिन्न स्थानों पर छोड़ने के बाद रॉय उसे एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया। जब पुलिस अधिकारी से पूछा गया कि क्या इस अपराध में अन्य लोग भी शामिल हैं, तो उन्होंने कहा, हम जांच कर रहे हैं और सभी कोण पर गौर कर रहे हैं।
 
पुलिस के अनुसार, यह लड़की बृहस्पतिवार रात मां के साथ कहासुनी होने के बाद घर से निकल गई थी। शुक्रवार तड़के एक नहर के समीप उसका शव मिला और उसके शरीर पर जख्म के निशान थे। अधिकारी ने कहा, आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। हम घटना से जुड़ी विभिन्न कड़ियों को जोड़ रहे हैं। आरोपी मूल रूप से नदिया जिले का रहने वाला है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

मध्यप्रदेश में 1 मई से 31 मई तक होंगे ट्रांसफर, अगली कैबिनेट की बैठक में ट्रांसफर पॉलिसी

परिवार समेत आमेर पहुंचे उपराष्‍ट्रपति वेंस, हाथियों ने सूंड उठाकर किया स्वागत

LIVE: सिविल सेवा परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित, शक्ति दुबे ने किया टॉप

Weather Update: मौसम का मिजाज, असम में तेज बारिश से सड़कें लबालब, कई राज्यों में गर्मी की तपन

मोदी के बाद कौन? दिल्ली में बंद कमरों में हो रही मैराथन मीटिंग्स ने मचाया सियासी तूफान!

अगला लेख