मुंबई में पिता और दादा की हत्या के बाद युवक ने लगाई इमारत से छलांग

Webdunia
शनिवार, 6 मार्च 2021 (16:47 IST)
मुंबई। मुंबई के उपनगरीय मुलुंड में शनिवार को 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने पिता और दादा की कथित तौर पर हत्या करने के बाद एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सुबह 9.30 बजे के आसपास हुई।
 
उन्होंने कहा कि शार्दूल मांगले ने अपने पिता और दादा की हत्या करने के बाद इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसका शव ऊंची इमारत के सामने पड़ा पाया। अधिकारी ने बताया कि मृतक के पिता और दादा के शव इमारत में उनके निवास से बरामद किए गए।
 
उन्होंने कहा कि उनके पिता और दादा के शरीर पर चाकू से बने घाव के कई निशान थे। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए नगर निगम अस्पताल में भेज दिया गया है।
 
अधिकारी के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि शार्दूल कुछ मनोवैज्ञानिक समस्याओं से पीड़ित था, जिसके कारण यह घटना हुई। हालांकि, इसके पीछे के सटीक कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू की गई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 2 ऑपरेशनों में 6 आतंकी ढेर

मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन के बाहर धरने पर कांग्रेस विधायक, सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई आज

LIVE : भुज में बोले रक्षामंत्री राजनाथ, ब्रह्मोस ने पाकिस्तान को रात में दिन का उजाला दिखाया

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

अगला लेख