असैद्धांतिक है भाजपा-लोजपा गठबंधन: नीतीश

Webdunia
शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2014 (18:57 IST)
FILE
पटना। भाजपा और लोजपा के गठबंधन को ‘असैद्धांतिक’ बताते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने साबित कर दिया कि राजनीति में विचारधारा नाम की कोई चीज नहीं होती।

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और लोजपा के बीच हुए गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमार ने कहा कि इस गठबंधन का सिद्धांतों से कुछ लेना-देना नहीं है। यह विचित्र है, लेकिन सच है।

तीखी टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि 'जैसी परिस्थिति, वैसा निर्णय, वैसा रास्ता'। पासवान की आलोचना करते हुए कुमार ने कहा कि लोजपा नेता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनके (पासवान के) शब्दों और कार्यों पर विश्वास नहीं किया जा सकता। परिस्थितियों के हिसाब से जो उनके लिए उपयुक्त होता है, वे वही करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा कोई दूसरा मामला नहीं हो सकता और देश में कोई दूसरा व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता। संयोगवश जदयू के नेता और रामविलास पासवान अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के एक ही मंत्रिमंडल में थे, लेकिन वर्ष 2002 के गोधरा दंगों के विरोध में पासवान इस गठबंधन से हट गए थे।

लोजपा ने बिहार में आगामी आम चुनाव को देखते हुए गुरुवार रात भाजपा से हाथ मिला लिया। दोनों के बीच हुए समझौते के अनुसार लोजपा को राज्य की 40 में से 7 सीटें मिली हैं। पासवान के अपनी पारंपरिक हाजीपुर सीट से ही चुनाव लड़ने की संभावना है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश