Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्तराखंड के 13 जिलों में बनेंगे 13 आदर्श संस्कृत ग्राम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Chief Minister Pushkar Singh Dhami

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

देहरादून , शनिवार, 22 नवंबर 2025 (15:30 IST)
Chief Minister Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के 13 जिलों में 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों की स्थापना की जा रही है।
 
मुख्‍यमंत्री धामी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- यह गांव न केवल संस्कृत भाषा और भारतीय सनातन संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन का केंद्र बनेंगे, बल्कि यहां शिक्षा, परंपरा, योग, आयुर्वेद, शोध, सांस्कृतिक उत्सवों और आध्यात्मिक पर्यटन को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
 
सख्त भू-कानून : धामी ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि प्रदेश में जमीन की अनियंत्रित खरीद-फरोख्त पर प्रभावी नियंत्रण और देवभूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने सख्त भू-कानून लागू किया है। यह एक ऐसा निर्णायक कदम है, जो उत्तराखंड की पहचान, हितों और भविष्य की रक्षा की मजबूत गारंटी बनकर उभरा है।
 
उन्होंने कहा कि 25 वर्षों में उत्तराखंड ने सतत प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और प्रदेश एक बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हम सभी का कर्तव्य है कि इस विकास यात्रा में सक्रिय सहभागी बनकर “विकसित उत्तराखंड” के संकल्प को साकार करें।
पुस्तक का विमोचन किया : मुख्‍यमंत्री धामी ने अपने शासकीय आवास पर जय सिंह रावत द्वारा रचित उत्तराखंड के राजनीतिक, प्रशासनिक एवं क्रमिक विकास पर आधारित महत्वपूर्ण पुस्तक 'उत्तराखंड राज्य का नवीन राजनीतिक इतिहास' का विमोचन किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत भी मौजूद थे। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

निफ्टी 26000 हजार पार, सेंसेक्स 85200 पार, क्या रुपया बिगाड़ेगा बाजार की चाल?