गर्मी से दिल्लीवासी परेशान

Webdunia
शुक्रवार, 11 जुलाई 2014 (13:26 IST)
FILE
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में तापमान के सामान्य से कई डिग्री ऊपर चले जाने से दिल्लीवासी उमस और गर्मी से परेशान हैं और अगले सप्ताह तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

सफदरजंग वेधशाला में पूर्वाह्न 10.30 बजे दर्ज तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस था और मौसम विभाग ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री तक जाने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि न्यूनतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह के समय आसमान कुल मिलाकर साफ रहा जबकि दोपहर में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है।

अधिकारी ने कहा कि सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत दर्ज किया गया और इसके 32 और 74 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के 14 जुलाई को शहर में पहुंचने की संभावना है।

गुरुवार का दिन गत 2 वर्षों में जुलाई का सबसे गर्म दिन रहा, जब पारा बढ़कर 41.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। पालम वेधशाला में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गा।

अधिकारी ने कहा कि जुलाई के मौसम में आमतौर पर मानसून आ जाता है, लेकिन वर्तमान में तापमान में बढ़ोतरी वर्षा नहीं होने से हुई है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत आएंगे चीन के विदेश मंत्री वांग यी, NSA डोभाल से भी मिलेंगे, क्या हो सकता है बातचीत का मुद्दा

'मृत' लोगों के साथ राहुल गांधी की चायपार्टी, चुनाव आयोग को कहा धन्यवाद

तमिलनाडु की PHD छात्रा ने राज्यपाल के हाथों डिग्री लेने से किया इनकार, जा‍निए किस बात से है नाराज...

क्या होता है कर्तव्य निभाना, महिला पुलिस अधिकारी ने बताया, इंटरनेट वायरल, क्यों लोग कर रहे हैं तारीफ

Preview : क्या Game Changer साबित होंगे iPhone 17 Pro के मॉडल्स, क्यों कहा जा रहा है Apples most powerful phones

सभी देखें

नवीनतम

डिप्टी सीएम शुक्ल ने नंदानगर सिविल अस्पताल शीघ्र प्रारंभ करने के दिए निर्देश

सड़कों से भी हटा देंगे तो कहां जाएंगे डॉग, दिल्‍ली से लेकर इंदौर तक प्रदर्शन, SC के आदेश के खिलाफ नाराजगी

ट्रम्प के 50% टैरिफ से दिवाली पर घर-कार देने वाले गुजरात के हीरा कारोबार पर गहरा संकट

स्वतंत्रता दिवस: गौरव, बलिदान, हमारी जिम्मेदारी और स्वर्णिम भविष्य की ओर भारत

स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त एंकरिंग/मंच संचालन शायरी, कोट्स, संदेश