नदियां उफान पर, बाढ़ का खतरा

Webdunia
बुधवार, 23 जुलाई 2014 (20:46 IST)
FILE
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में हुई बारिश तथा बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा, शारदा तथा घाघरा समेत कई नदियां उफान पर हैं। प्रदेश में कई स्थानों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी मानसून अब सामान्य हो गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। इस अवधि में मुरादाबाद, ललितपुर, महरौनी, मउरानीपुर तथा सलोन में दो-दो सेंटीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

इसके अलावा बलिया, तुर्तीपार, बांदा, शाहगंज, पट्टी, डलमउ, चांदपुर तथा गरौठा में एक-एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है।

मानसून की तीव्रता भले ही कुछ कम हो गई हो लेकिन हाल के दिनों में जलभरण क्षेत्रों में हुई व्यापक वर्षा का भी असर अब नदियों के उफान के रूप में सामने आ रहा है।

केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक वष्रा तथा बांधों से पानी छोड़े जाने की वजह से शारदा नदी का जलस्तर पलियाकलां (खीरी) में खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर बना हुआ है।

इसके अलावा शारदा नदी (खीरी) में भी यह लाल निशान से ऊपर है। नदी के उफान की वजह से उसके तटवर्ती कई इलाके बाढ़ के पानी में डूब गए हैं।

उधर, घाघरा का भी कहर बरकरार है। एल्गिनब्रिज (बाराबंकी) और अयोध्या में यह नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं, तुर्तीपार में इसका जलस्तर खतरे के निशान के नजदीक पहुंच चुका है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक