नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 4 आरोपियों को उम्रकैद

Webdunia
सोमवार, 30 जून 2014 (21:53 IST)
FILE
थलासेरी (केरल)। एक स्थानीय अदालत ने सन् 2011 में उत्तरी कन्नूर जिले में पश्चिम बंगाल की एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के जुर्म में केरल के 4 लोगों को सोमवार को उम्रकैद की सजा सुनाई।

अदालत ने इन सभी अभियुक्तों पर 1-1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। यह राशि पीड़िता को दी जाएगी। अदालत ने शनिवार को चारों युवकों को अपराध करने का दोषी ठहराया था। अदालत ने सोमवार को सजा सुनाई।

जिला सत्र अदालत न्यायाधीश वी. शिरकी ने पीवी बीजू (38), मोहम्मद शरीफ (27), मोहम्मद सलीम (25) और जमशीर (22) को अपहरण, दुष्कर्म, अवैध रूप से बंधक बनाने सहित विभिन्न अपराधों में दोषी ठहराया।

अदालत ने कहा कि अभियुक्तों ने जघन्यतम अपराध किया है और वे किसी प्रकार की नरमी के हकदार नहीं हैं। मामले में पहला अभियुक्त बीजू लॉरी चालक है और उसे अपनी लॉरी बेचकर पीड़ित को पैसे देने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस के अनुसार लड़की अपने प्रेमी की तलाश में केरल आई थी। यहां आने पर उसे पता लगा कि वह पश्चिम बंगाल लौट गया है।

लौटने के क्रम में वह 2 और लोगों के साथ कन्नूर में एक बस स्टॉप पर प्रतीक्षा कर रही थी। वहां आरोपियों ने उन्हें लिफ्ट की पेशकश की। सभी आरोपी एक लॉरी में थे। आरोपी उसे सही स्थान पर नहीं पहुंचाकर अन्यत्र ले गए और उसके साथ के दोनों लोगों से मारपीट करने के बाद लड़की के साथ दुष्कर्म किया। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

UP की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी सड़क हादसे घायल, हादसे का CCTV आया सामने, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

9 जुलाई को बैंक, बीमा, पोस्ट ऑफिस, आंगनवाड़ी और ये सेवाएं ठप रहेंगी, जानिए कर्मचारी क्यों कर रहे हैं हड़ताल

YSRCP के पूर्व विधायक का तेदेपा समर्थकों पर उनके घर में तोड़फोड़ का आरोप

दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के लिए मिलेंगे सहेली स्मार्ट कार्ड

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे