सांसद मनोरमा शर्मा डोबरियाल का निधन

Webdunia
बुधवार, 18 फ़रवरी 2015 (17:56 IST)
देहरादून। उत्तराखंड से तीन माह पूर्व राज्यसभा की सांसद चुनी गईं मनोरमा शर्मा डोबरियाल का बुधवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में लिवर की बीमारी से निधन हो गया। उन्होंने 18 फरवरी को 10.30 बजे अंतिम सांस ली।
 
मनोरमा शर्मा डोबरियाल के निधन से पूरे उत्तराखंड में शोक छाया है। शर्मा 1972 से कांग्रेस की सदस्य रहीं। इसके बाद उन्होंने न केवल उत्तराखंड महिला कांग्रेस का नेतृत्व किया, वरन वे प्रदेश की पहली महिला मेयर बनीं। देहरादून की मेयर रहते हुए मनोरमा शर्मा ऑल इंडिया मेयर कांफ्रेंस की अध्यक्ष पद पर भी चयनित हुईं।
 
उत्तराखंड मूल की वे राज्यसभा जाने वाली एकमात्र महिला सदस्य हैं। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि उनके निधन से उनका एक निकट सहयोगी एवं पारिवारिक मित्र चला गया। उन्होंने उनके निधन को प्रदेश की राजनीति के लिए एक बड़ा आघात बताया। राज्य के राज्यपाल ने भी मनोरमा के निधन पर शोक व्यक्त कर इसे अपूरणीय क्षति बताया है।
 
मनोरमा शर्मा डोबरियाल के पिता टीकाराम डोबरियाल स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिन्द फौज के कार्यकर्ता थे। राजनीति उन्होंने अपने पिता से ही सीखी थी। उत्तराखंड के सभी राजनीतिक दलों में मनोरमा शर्मा के निधन से शोक व्याप्त है। एक पखवाड़े में यह उत्तराखंड की दूसरी राजनीतिक क्षति है। इससे पूर्व हरिद्वार के एक दलित नेता एवं प्रदेश के परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री सुरेन्द्र राकेश का कैंसर की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनका बुधवार को ही पीपलपानी होना था कि यह मौत की खबर उत्तराखंड की राजनीति के लिए झटका बन गई है।
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

जेल में बंद अपराधी कोई गुलाम नहीं, हाईकोर्ट ने क्‍यों की यह टिप्‍पणी

आसानी से भर सकेंगे आयकर, ‘ई-पे टैक्स’ सुविधा शुरू

एक राष्ट्र एक चुनाव विकसित भारत की आधारशिला : धर्मेंद्र प्रधान

Pahalgam Terror Attack : भारत के कड़े फैसले से तिलमिलाया पाकिस्तान, ताबड़तोड़ बुलाई हाईलेवल मीटिंग

LIC अधिकारी को आतंकियों ने कलमा पढ़ने के लिए कहा था, CM डॉ. मोहन यादव ने सुशील नथानियल की पार्थिव देह को दी श्रद्धांजलि