मायावती के पास 88 करोड़ की संपत्ति

Webdunia
बुधवार, 26 मई 2010 (21:28 IST)
FILE
उत्तर प्रदेश की विधान परिषद के लिए दाखिल नामांकन पत्र के साथ पेश किए गए हलफनामे में मुख्यमंत्री मायावती ने 88.06 करोड़ रुपए मूल्य की चल एवं अचल संपत्ति की घोषणा की है, जिसमें हीरे और सोने के जेवरात तथा चाँदी के बर्तन भी शामिल है।

नामांकन-पत्र के साथ दाखिल हलफनामे के अनुसार मायावती के पास 75.47 करोड़ रुपए के व्यावसायिक एवं आवासीय भवन एवं संपत्ति है। उनकी सबसे बड़ी संपत्ति नई दिल्ली के नेहरू रोड पर है। 3987.78 वर्गमीटर पर फैली उस संपत्ति की कीमत 54 करोड़ रुपए है।

उन्होंने राजधानी के कैंट रोड पर एक एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैले अपने बंगले की कीमत एक करोड़ 72 लाख रुपए बताई है। मुख्यमंत्री की घोषित संपत्ति में 88 लाख रुपए के हीरे और सोने के जवाहरात हैं, जिसमे एक किलो सोना शामिल है।

मुख्यमंत्री ने बताया है कि उनके पास लगभग 13 लाख रुपये नकद है, जबकि 11.39 करोड़ रुपए विभिन्न बैंक एवं वित्तीय संस्थानो में जमा है। मुख्यमंत्री मायावती कलाकृतियों की भी शौकीन है और उन्होंने अपने पास 15 लाख रुपए के म्यूरल्स (भित्ति चित्र) होने की भी जानकारी दी है।

वर्ष 2007 में उपचुनाव के जरिये विधान परिषद की सदस्य बनी बसपा मुखिया मायावती ने तब अपने पास 52 करोड़ रुपए से कुछ अधिक की संपत्ति होने की घोषणा की थी, मगर आज भी उनके पास अपना कोई निजी वाहन नहीं है। (भाषा)

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?