योगी आदित्यनाथ की कुर्सी के नीचे सुरंग, मंडराया खतरा

अखिलेश यादव का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 15 नवंबर 2024 (20:59 IST)
Akhilesh Yadav election rally in Khair: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने इशारों ही इशारों में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि साधु-संत कम बोलते हैं, लेकिन कलयुग (वर्तमान युग) में वे अधिक बोल रहे हैं। यादव ने कहा कि जिनके बारे में हमने सोचा था कि वह सच बोलेंगे, लेकिन वह झूठ के सौदागर बन गए हैं।
 
अखिलेश यादव ने दावा कि हमारे मुख्यमंत्री समाज में विस्फोटक (बारूद) बिछा रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि उनकी कुर्सी ही खतरे में है। उनकी कुर्सी के नीचे सुरंग खोदी जा रही है, और वह भी खतरे में है। खैर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डॉ. चारु कैन के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि मुठभेड़ करने वाली सरकार संविधान पर भरोसा नहीं करती।
 
संविधान कमजोर करने का आरोप : उन्होंने यूपी सरकार पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया और अपनी पार्टी के लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का दावा किया। अखिलेश ने कहा कि हमने लोगों को संविधान के बारे में शिक्षित करने का काम किया है और ‘इंडिया’ गठबंधन को व्यापक समर्थन मिला है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सत्तारूढ़ पार्टी इसमें दखल नहीं दे सकती।
भाजपा ने महंगाई बढ़ाई : उन्होंने कहा कि हम समाजवादी पार्टी, संविधान और अपने लोकतंत्र की रक्षा करना जारी रखेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर अपने व्यापारिक सहयोगियों को लाभ पहुंचाने के लिए महंगाई बढ़ाने और युवाओं को स्थायी रोजगार देने में विफल रहने तथा इसके बजाय सार्वजनिक संसाधनों को बर्बाद करने का भी आरोप लगाया।
 
उन्होंने उत्तर प्रदेश को 'ट्रिलियन-डॉलर अर्थव्यवस्था' में बदलने के राज्य सरकार के दावे की आलोचना करते हुए कहा कि वह एक ट्रिलियन-डॉलर अर्थव्यवस्था का वादा करते हैं, लेकिन हमारे युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने का उनका कोई इरादा नहीं है। वह गरीबों को भ्रमित करने और ध्यान भटकाने के लिए ऐसे दावे करते हैं। खैर में उपचुनाव 20 नवंबर को है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं नेपाल में भड़की हिंसा का असली गुनहगार, क्‍यों चर्चा में हैं ओली को इशारों पर नचाने वाली चीनी सुंदरी हाओ यांकी

नेपाल में तख्तापलट के पीछे एक और कहानी, कौन हैं हृदयेन्द्र शाह और क्या है राज परिवार से इनका संबंध

Nano Banana 3d figurines क्या है, Ghibli के बाद क्यों हुआ इतना वायरल, सोशल मीडिया पर पोस्ट की होड़, खुद कैसे करें क्रिएट

Alto और Wagon R होगी देश की सबसे सस्ती कार, क्या है GST का गणित

नेपाल में तख्तापलट के बाद अंतरिम सरकार के गठन पर गहराया संकट, बड़ा सवाल, क्या भटक गया Gen-Z आंदोलन?

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय मूल के होटल मैनेजर की अमेरिका में खौफनाक हत्या, वॉशिंग मशीन को लेकर हुआ था विवाद

LIVE : सीपी राधाकृष्णन कुछ ही देर में उपराष्‍ट्रपति पद की शपथ लेंगे

13 सितंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, मुंबई में 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानिए देश में मौसम का हाल

डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क के हत्यारे का नहीं मिला सुराग, FBI ने जारी की संदिग्ध की तस्वीर

Rahul Gandhi : हाइड्रोजन बम आएगा तो सब कुछ साफ हो जाएगा, रायबरेली में बोले राहुल गांधी

अगला लेख