लखनऊ में फ्लाईओवर गिरा, छह मरे

Webdunia
मंगलवार, 30 सितम्बर 2008 (22:05 IST)
उत्तरप्रदेश की राजघानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर जाने से छह लोगों की मृत्यु हो ग ई, जबक ि 10-15 अन् य घायल हो गए।

WDWD
राज्य के पुलिस महानिदेशक विक्रमसिंह ने बताया कि चिनहट क्षेत्र में लखनऊ-फैजाबाद मार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा ढह गया, जिसके मलबे में दबने से छह लोगों की मृत्यु हो गई। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं।

पुल गिरने की खबर फैलते ही आसपास के लोग वहाँ काफी मात्रा में इकट्‍ठे हो गए। राहत कार्य में बाधा न आए इसलिए पुलिस को लोगों को नियंत्रित करना पड़ा।

मलबा हटाने के लिए बड़ी क्रेन मँगाई गई है। प्रथम दृष्टया में निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है। ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।

गौरतलब है कि इस फ्लाईओवर का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है और निर्माण करने वाली कंपनी का नाम हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी है।

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग