स्कूल में बलात्कार, चेयरमैन गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 23 जुलाई 2014 (14:19 IST)
FILE
बेंगलुरु। शहर के उस स्कूल के चेयरमैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जहां 6 साल की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया गया था। बच्ची से बलात्कार की इस घटना के बाद से लोगों में गुस्सा भड़क उठा और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त एमएन रेड्डी ने बताया कि विबग्योर हाई स्कूल के चेयरमैन रुस्तम केरावाला को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं, किशोर न्याय कानून और बाल यौन अपराध सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने केरावाला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 201 (अपराध के साक्ष्य गायब करना या दोषी को बचाने के लिए झूठी जानकारी देना) लगाई है।

रविवार को स्केटिंग के प्रशिक्षक मुस्तफा की मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तारी के बाद इस मामले में यह अब तक की दूसरी गिरफ्तारी है।

दोषियों को पकड़ने और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई में होने वाली देरी की व्यापक स्तर पर आलोचना हुई। इसके बाद से शहर में और अन्य जगहों पर पिछले एक सप्ताह में विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

यह घटना 2 जुलाई को हुई थी और शिकायत 14 जुलाई को दर्ज की गई। मामले में पहली गिरफ्तारी शिकायत दर्ज होने के 6 दिन बाद हुई। लोगों में गुस्सा बढ़ने के साथ सरकार ने पुलिस के शीर्ष अधिकारियों में सोमवार को फेरबदल करते हुए राघवेंद्र अरूदकर को स्थानांतरित करके रेड्डी को पुलिस आयुक्त पद पर नियुक्त कर दिया।

मुख्य आरोपी को लड़कियों के साथ ‘घोर दुराचार’ के लिए पहले भी एक स्कूल से निकाला गया था। अपने कर्मचारी की पृष्ठभूमि की जांच न करने के लिए विबग्योर हाईस्कूल आलोचना झेल रहा है।

वर्ष 2011 में विबग्योर हाई स्कूल में नौकरी शुरू करने वाले मुस्तफा को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि उसे मुस्तफा के पास से मिले लैपटॉप में बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री मिली।

कर्नाटक सरकार ने इंडियन स्कूल सर्टीफिकेट एग्जामिनेशंस बोर्ड को भी पत्र लिखकर इस स्कूल की मान्यता रद्द करने के लिए कहा है। (भाषा)

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

पहलगाम हमले का बदला चाहते हैं ओवैसी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

LIVE : 7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर