Hanuman Chalisa

कैसे जीतें सबका मन

हर दिल अजीज बनने के नुस्खे

Webdunia
- शारदा सोलंकी

NDND
भाग-दौड़ भरी जिंदगी में कभी-कभी हमें भी लगता है कि हम परिवार, रिश्तेदार व अपनों से दूर होते जा रहे हैं। यहाँ तक कि अपने पड़ोसियों से भी महीनों हमारी बातचीत नहीं हो पाती।

ऐसे में कुछ ऐसा करना सार्थक हो सकता है, जो ले आए अपनों के होंठों पर मुस्कराहट और आँखों में चमक, लेकिन आप सोच रही होंगी कि ऐसा क्या किया जाए, जो अपनों व दूसरों को भी खुश कर जाए? आइए, जानें कुछ महत्वपूर्ण सुझावों को-

* आपके पति आपका कितना खयाल रखते हैं। इस बात को आप महसूस करती होंगी, पर कभी जताया है अपने अहसास को। अब जरा कहकर तो देखिए..."तुम्हारे बिना मैं कुछ भी नहीं हूँ।" फिर देखिए, शायद ही वे कभी इतना खुश हुए होंगे, जितना आज होंगे।

* पतिदेव का लंच बॉक्स तो आप हमेशा रखती हैं, पर कभी खाने के साथ रख दीजिए एक छोटा-सा पत्र, प्यार से सराबोर। शाम को देखिए उनके चेहरे की चमक व खिली मुस्कान को।

* किसी दिन समय निकालकर कोई स्पेशल डिश तैयार कीजिए और बच्चों के साथ स्कूल भेजिए, ताकि वे अपने दोस्तों के साथ मिल-बाँटकर खाएँ...और प्यारी ममा को थैंक्स कहना न भूलें।

* घर आए रिश्तेदार, मेहमान या करीबी मित्रों का स्वागत-सत्कार करें व उन्हें समय दें। दिल लगाकर उनकी बातें सुनें। सुनकर उनकी परेशानियों को याद रखें और अगली बार मिलते ही या फोन पर उस विषय में जरूर पूछें।

* यदि आपके बगीचे में खूबसूरत फूल खिलते हों तो दूसरों को खुश करना आपके लिए चुटकियों का काम है। जब भी आपकी कोई पड़ोसन, मित्र गुमसुम या उदास दिखाई दे या फिर उनकी शादी की सालगिरह हो या किसी बच्चे का जन्मदिन तो अपने बगीचे से अदद एक या दो फूल तोड़िए और थमा दीजिए उनके हाथों में। फिर देखिए फूलों की ताजगी कैसे छा जाती है चेहरों पर।

* जब भी कोई हैरान-परेशान आपके सामने पड़े तो उसे दे डालिए एक भरी-पूरी, प्यारी-सी मुस्कराहट। फिर देखिए, एकबारगी चौंकने के बाद वह स्वयं भी मुस्करा उठेगा।

* बच्चों को खुश करने के लिए किसी दिन घर के ऐसे कोने में जहाँ आपके लाड़लों की नजर पड़ती हो, एक प्यार भरी चिट छोड़ दीजिए, जिस पर लिखी हो कोई शरारत भरी बात और साथ में हो उनकी मनपसंद चॉकलेट।

* यदि आपका कोई मित्र या परिचित बीमार है तो फुर्सत मिलते ही उसके हालचाल जानने पहुँच जाइए और उसका मनपसंद नाश्ता या खाना बनाकर खिलाइए।

* यदि आप किसी कला में दक्ष हैं तो अपने दोस्तों, परिचितों को छोटी-मोटी चीजें बनाकर गिफ्ट कीजिए। मसलन डिजाइनर मोमबत्तियाँ या ग्रीटिंग्स कार्ड्स, पर्स आदि।

* यदि आपका कोई दोस्त निराश हो या किसी कारणवश अवसादग्रस्त हो तो उसे एक राइटिंग पैड या डायरी भेंट कीजिए, जिसके हर पेज पर कोई सकारात्मक वाक्य लिखा हो।

* यदि आपके सामने कोई ऐसा व्यक्ति पड़ता है, जिसने भारी वजन उठा रखा हो तो फौरन मदद के लिए हाथ बढ़ाएँ। पलभर को की गई ये मदद उसे दिली सुकून देगी।

* सेलिब्रेशन तो हर घर में होते हैं, जिसमें आते हैं ढेर सारे मेहमान। ऐसे किसी आयोजन में अपने घर में खिंची फोटो में से चुनकर खास मेहमानों की चंद तस्वीरें उन्हें भेज दीजिए। फिर देखिए प्यार कैसे बढ़ता है पलभर में।

तो ये कुछ ऐसे तरीके हैं, जो दे सकते हैं जुबान आपके जज्बातों को और बता सकते हैं अपनों को कि वो आपके लिए कितनी अहमियत रखते हैं। इनमें से यकीनन कोई एक तरीका तो आप अपनाना चाहेंगी। अतः चुन लीजिए एक तरीका और बन जाइए हर दिल अजीज।

Show comments

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?