सामंजस्य से बनें रिश्ते प्रगाढ़

कुछ बदलाव अच्छे होते हैं

गायत्री शर्मा
PRPR
सामंजस्य विवादों को रोकने में महत्वपूर्ण कार्य करता है। इससे विवाद न केवल टलते हैं बल्कि उसकी संभावनाएँ भी समाप्त हो जाती हैं।

किसी भी इंसान को समझे बगैर उसके साथ जिंदगी नहीं गुजारी जा सकती है। जब तक हम एक-दूसरे की सोच, व्यवहार, शौक आदि के बारे में नहीं जानेंगे तो हम जीवन की डगर पर उसके साथ कैसे चल पाएँगे?

पति-पत्नी के रिश्ते में भी कई बार ऐसी स्थितियाँ निर्मित होती हैं कि पति कुछ और चाहता है और पत्नी कुछ और ही करती है। सालों साथ रहने के बाद भी वे एक-दूसरे की पसंद-नापसंद को नहीं जान पाते हैं। इस कारण आए-दिन घर में विवाद होते रहते हैं। इन विवादों का एकमात्र कारण उन दोनों में सामंजस्य का अभाव रहता है।

थोड़ा बदलाव जरूरी :-
हर व्यक्ति की पसंद अलग होती है। किसी को कुछ अच्छा लगता है, तो किसी को कुछ। अधिकतर टकराव व विवाद खयालों के बेमेल होने से होते हैं।

पति को यदि पिंक कलर की साड़ी पसंद है तो पत्नी को पीले रंग की। दोनों की पसंद अलग-अलग हैं परंतु यदि पत्नि अपने पति को खुश करने के लिए उसकी पसंद की साड़ी पहने तो विवादों की स्थिति ही निर्मित नहीं होगी। यदि हमारी जीवनशैली में कुछ बदलाव हमारे अपनों को खुशी देते हैं तो ऐसे बदलाव अच्छे हैं।

सामंजस्य सुखी जीवन का सूत्र :-
एक-दूसरे की शिकायतें करने से मधुर संबंधों में खटास आ जाती है। हर कोई हमारी सोच की कसौटी पर खरा उतरे, यह संभव नहीं है। थोड़ा-सा मन मारने व रिश्तों में सांमजस्य बैठाने से ‍जिदंगी की राह आसान हो जाती है।

यह सच है कि ताली दोनों ही हाथों से बजती है। एक-दूसरे की जरूरतों और छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखकर हम खुशियों से अपनी झोली को भर सकते हैं।

क्यों न आप और हम भी आज ही अपने हठ व अहम को त्यागकर सामंजस्य को अपनाएँ व एक सुखी जीवन की शुरुआत करें?

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वजन घटाने से लेकर दिमाग तेज करने तक, माचा टी है सबका हल

मधुमेह रोगियों को सावन व्रत में क्या खाना चाहिए, जानें डायबिटिक व्रत भोजन की सूची और 6 खास बातें

क्यों आते हैं Nightmares? बुरे सपने आने से कैसे खराब होती है आपकी हेल्थ? जानिए वजह

बारिश के मौसम में बैंगन खाने से क्या होता है?

सावन में भोलेनाथ के इन 10 गुणों को अपनाकर आप भी पा सकते हैं स्ट्रेस और टेंशन से मुक्ति

सभी देखें

नवीनतम

हैप्पी बर्थडे डियर बेस्टी... बेस्टफ्रेंड और जिगरी दोस्त को इस खास अंदाज में करें विश, पढ़ें हिंदी में ये 20 जन्मदिन की शुभकामनाएं

मचा या ग्रीन टी: दोनों में से क्या बेहतर?

5 एंटी-एजिंग ट्रेंड्स जो आपकी स्किन के लिए हो सकते हैं जानलेवा, मान लीजिए ये सलाह

धर्म या अहंकार: विश्व अशांति का मूल कारण

NCERT की किताबों में अकबर को बताया क्रूर, जानिए अकबर की वो 5 गलतियां, जो बन गईं उसकी बदनामी की वजह