‍रिश्ता चौबीस कैरेट का

निर्मला भुरा‍ड़‍िया
ND
एक किस्सा हाथ लगा है। सुनाया है किसी बहुत अपने ने। कहानी-सा लगता है, पर है बिलकुल सच्चा। चौबीस कैरेट। उस शुद्ध रिश्ते की तरह जिसके बारे में यह है। जिन्होंने सुनाया उनकी उम्र है साठ बरस और यह उनकी भी नानी की कहानी है। यानी समझा जा सकता है कि कितनी पुरानी बात होगी।

जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर एक-एक करके नानी के सब अपने लोग बिछुड़ते चले गए थे। नानी को एक दिन खबर मिली कि उनके भाई भी नहीं रहे। बहुत कम,दिनभर में एकाध वाक्य बोलने वाली नानी उस दिन बोलीं कि आखिरी सहारा भी चला गया।

घर के लोगों को आश्चर्य हुआ यह भाई कौन थे? तब यह किस्सा खुला- अंग्रेजों का जमाना था। नानीजी अपनी बेटी के साथ ट्रेन में सफर कर रही थीं, जनाने डिब्बे में। तभी घोड़े पर सवार डाकू आए, ट्रेन को लूटने। जो कि उन दिनों सामान्य बात थी।

डाकू जनाने डिब्बे में घुसकर लूट मचाने लगे। शोरगुल सुनकर और यह जानकर कि डाकू आ गए हैं मर्दाने डिब्बे से कुछ लोग आ गए। मां-बेटी ने ज्यादा गहने नहीं पहने थे, लूटने को इनके पास कुछ था नहीं, तो खीजकर डाकू बच्ची को उठाकर ट्रेन से बाहर फेंकने लगे।

एक व्यक्ति ने उसे बचाया। बच्ची की मां से कहा, बहन घबराओ मत मैं हूं। यह बहन कहना कोरा शब्द नहीं था, पूरी जिंदगी यह संबंध निभाया गया। यह रक्षक मुस्लिम व्यक्ति था, मगर उन्होंने हिन्दू रीति-रिवाजों के तहत समय-समय पर ताउम्र भाई का रिश्ता निभाया। बच्ची की शादी में मायरा भी भरा।

इन मुंहबोले रिश्तों की भी अपनी दुनिया होती है। एक डॉक्टर साहिबा के यहां के शादी का एलबम देख रही थी। देखा एक महिला बड़ी प्रसन्नचित्त नाच रही है। रिश्ते में तो कुछ लगती नहीं थी, सो पूछा कौन है। पता चलता अठारह साल पहले एक बेहद कठिन प्रसव में डॉक्टर साहिबा ने इनकी जान बचाई थी, तब से वे डॉक्टर को मां मानती हैं। उस प्रसव में पैदा हुई बेटी भी नानी ही कहती है।

ND
ये दो उदाहरण तो ऐसे थे, जहां जान बचाने के कारण रिश्तों का अंकुर फूटा और पेड़ बना। लेकिन एक कहानी एक बार देखी थी उसमें तो सिर्फ और सिर्फ उदात्त भावनाओं की वजह से रिश्ता बना।

एक बच्ची के पिता नहीं होते हैं। वह सबसे पूछती है उसके पिता कहां गए तो जवाब मिलता है भगवान के घर। वह भगवान के घर का ऊटपटांग पता लिखकर, पिता को एक चिट्ठी लिखती है और लाल डिब्बे में डाल देती है। यह चिट्ठी एक पुरुष को मिलती है तो वह बच्ची से पिता बनकर ही मिलता है ताकि बच्ची का दिल न टूटे। और फिर वह इस रिश्ते को निभाता भी है।

दुनिया में खून के रिश्ते तो होते ही हैं। मतलब के रिश्ते भी होते हैं। काम में आने वालों के साथ रिश्ता बनाया जाता है, तभी दुनिया का व्यापार चलता है। मगर इन रिश्तों में स्वार्थ, वासना, लोभ, लालच की बू बैठ जाती है, जो मन को अपनेपन का सुकून देने से रोकती है।

इसीलिए कभी-कभी ऐसे रिश्ते भी बनते हैं जिनका संबंध न खून से होता है, न दुनियादारी से। ये रिश्ते मुंहबोले हों या अनकहे इनमें अलग ही सौंधापन होता है। ये मन ही नहीं, आत्मा को भी तृप्त करने की ताकत रखते हैं। बशर्ते कालांतर में इनमें भी वासना और स्वार्थ की बू न आ घुसे।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

दीये की रोशनी में पढ़कर किया आविष्कार, बाल वैज्ञानिक पूजा पाल ने जापान में लहराया तिरंगा

क्या मर्द का दर्द, दर्द नहीं! कोल्डप्ले कॉन्सर्ट विवाद से सामने आया समाज का दोगलापन

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

सभी देखें

नवीनतम

टॉप 7 फूड्स जो मसल्स रिकवरी को तेजी से सपोर्ट करते हैं, जानिए जिमिंग के बाद क्या खाना है सबसे फायदेमंद

शत शत नमन: इन कोट्स के माध्यम से दें अपनों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

हर रोज चलें सिर्फ 7000 कदम, हेल्थ से जुड़ी ये गंभीर समस्याएं होंगी कम

शाकाहारी गाय को कैसे खिलाया जाता है नॉनवेज? क्या इससे दूध की गुणवत्ता में होता है सुधार?

दही खाते समय लोग करते हैं ये 8 बड़ी गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर