अमेरिकी नर्तकों के साथ काम करेगा नाट्यांजलि ट्रस्ट

2013 में होगा वार्षिक शास्त्रीय नृत्य का आयोजन

Webdunia
FILE

तमिलनाडु की मंदिर नगरी चिदंबरम स्थित शिव मंदिर में भारत के सबसे बड़े वार्षिक शास्त्रीय नृत्य का आयोजन करने वाला नाट्यांजलि ट्रस्ट अमेरिकी नृत्य गुरुओं और नर्तकों के साथ काम करने की योजना बना रहा है, ताकि उन्हें आयोजन में प्रस्तुति देने में मदद मिल सके।

नाट्यांजलि ट्रस्ट के सचिव ए. सम्बांदम ने बताया कि पांच दिन तक चलने वाले समारोह में विश्व भर से 700 से अधिक नर्तक भाग लेते हैं। इसे अपनी तरह का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है।

भगवान नटराज के चरणों में सम्मान प्रकट करने के लिए भरतनाट्यम्, कुचिपुडी, मणिपुरी, ओड़िसी, यक्षगानम्, मोहिनीयट्टम्, कत्थक और अन्य शास्त्रीय तथा लोक शैलियों के नर्तक अपना एकल नृत्य पेश करने के लिए पवित्र नगरी में जुटते हैं।

सम्बांदम ने कहा, ‘विश्व भर के नर्तक भगवान शिव के समक्ष नृत्य प्रस्तुति को पवित्र मानते हैं तथा हम अमेरिकी नर्तकों एवं छात्रों की इसमें और अधिक भागीदारी चाहते हैं।’

उन्होंने कहा कि इस समारोह में नर्तक महाशिवरात्रि के अवसर पर परंपरा के अनुसार शाम छह बजे से नृत्य आरंभ करते हैं जो अगले दिन सुबह तक चलता है। पांच दिन तक चलने वाले इस उत्सव में 10 हजार से अधिक लोग भाग लेते हैं। अगला समारोह 10 मार्च 2013 को शुरू होगा। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा, पूजा का समय क्या है?

सिंधारा दूज कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

सावन माह में सामान्य शिवलिंग या ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने में सबसे ज्यादा किसका है महत्व?

मनोकामना पूरी होने पर कितनी बार करनी चाहिए कावड़ यात्रा?

सप्ताहवार राशिफल: करियर, प्यार और स्वास्थ्य पर असर

सभी देखें

धर्म संसार

गुरुवार के दिन करें ये 5 खास उपाय, घर दौड़े चली आएगी धन और सुख-समृद्धि

हरियाली अमावस्या के 5 अचूक उपाय, सोए भाग्य को करेगा जागृत

24 जुलाई को गुरु पुष्य योग, जानें इस मुहूर्त में क्या काम करना चाहिए, क्या नहीं खरीदें

हरियाली अमावस्या पर गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग, इन 5 उपायों से दूर होगी धन की परेशानी

हरियाली अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र में लगाएं ये 5 शुभ पौधे और पाएं ये 5 फायदे