आचार्य महाप्रज्ञ पंचतत्व में विलीन

Webdunia
ND
देश-दुनिया से उमड़े हजारों लोगों ने महान विभूति आचार्य महाप्रज्ञ के अंतिम दर्शन किए और उनको अंतिम बिदाई दी। आचार्य को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी और महादेवसिंह खंडेला तथा राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट जन सोमवार को सरदारशहर पहुँचे। जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के 10वें आचार्य महाप्रज्ञ की पार्थिव देह सोमवार को सरदारशहर में पंचतत्व में विलीन हो गई।

आचार्य महाप्रज्ञ की महाप्रयाण यात्रा दोपहर बाद शुरू हुई, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई शाम को मोक्षधाम पहुँची, जहाँ उनकी अंत्येष्टि की गई। इससे पहले दिनभर आचार्य के अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहा। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गाँधी सहित विभिन्न नेताओं और प्रमुख लोगों ने आचार्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि आचार्य महाप्रज्ञ का रविवार को सरदारशहर कस्बे में देवलोकगमन हो गया था। महाप्रज्ञ के बाद अब युवाचार्य महाश्रमण को धर्मसंघ के 11वें आचार्य का दायित्व सौंपा गया है।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

30 साल बाद 29 मार्च 2025 को है 4 महासंयोग, 5 कार्य अवश्य करेंगे तो होगा फायदा ही फायदा

सूर्य का मीन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Shani gochar 2025: सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि का बृहस्पति की मीन राशि में होगा गोचर, 3 राशियों के लिए है अशुभ

बसौड़ा 2025: शीतलाष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा?

29 मार्च 2025 को होने वाला है सबसे बड़ा परिवर्तन, 3 राशियां रहें बचकर

सभी देखें

धर्म संसार

17 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

17 मार्च 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Horoscope (17 to 23 March) : इस सप्ताह किसे मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

16 मार्च 2025 : आज इन 4 राशियों को मिलेंगे लाभ के अवसर, पढ़ें 16 मार्च का दैनिक भविष्‍यफल

भाई दूज 2025: होली के बाद मनाया जाता है भाई-बहन के प्यार का महापर्व, जानिए क्यों है विशेष