कार्तिक पूर्णिमा : पुष्कर मेला संपन्न

Webdunia
ND

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर पुष्कर सरोवर में हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई और भगवान ब्रह्मा समेत अन्य देवी-देवताओं के दर्शन कर दान-पुण्य किया।

कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के साथ ही पुष्कर का सालाना मेला भी संपन्न हो गया। इस मौके पर पुष्कर सरोवर में तड़के से ही श्रद्धालुओं का डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया था।

दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने गउघाट समेत अन्य घाटों पर डुबकी लगाई और ब्रह्मा जी मन्दिर के दर्शन किए। राजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित पुष्कर मेला भी संपन्न हो गया। पशुपालन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार पुष्कर मेले में लाखों रुपए के पशुओं की बिक्री हुई।

पर्यटन विभाग की ओर से देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं का समापन भी हो गया। इधर, कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर जयपुर के गलताजी समेत अन्य तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान किया और मन्दिरों में दर्शन किए। (भाषा)
Show comments

Buddha purnima 2024: भगवान बुद्ध के 5 चमत्कार जानकर आप चौंक जाएंगे

Buddha purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा शुभकामना संदेश

Navpancham Yog: सूर्य और केतु ने बनाया बेहतरीन राजयोग, इन राशियों की किस्मत के सितारे बुलंदी पर रहेंगे

Chankya niti : करोड़पति बना देगा इन 4 चीजों का त्याग, जीवन भर सफलता चूमेगी कदम

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Lord brahma : भगवान ब्रह्मा का इतिहास जानें

बिना तोड़फोड़ कैसे लें वास्‍तु उपायों का लाभ, जानें खास टिप्स

23 मई : विश्व कछुआ दिवस, जानें इतिहास और धार्मिक महत्व

Lord shiv : भगवान शिव का इतिहास जानें

गौतम बुद्ध के जीवन से हमें क्या सीख लेनी चाहिए?