Festival Posters

काशी विश्वनाथ मंदिर में नागा संन्यासियों की भीड़

Webdunia
WD

इलाहाबाद में चल रहे कुंभ से लौट रहे तीर्थयात्रियों की भीड़ देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में एक काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए धार्मिक नगरी वाराणसी में एक बार फिर उमड़ रही है।

बारिश के कारण पिछले दो दिन तक भक्तों का रेला कम रहा लेकिन गत दिवस के शाम से भीड़ एकाएक बढ़ गई। गंगा स्नान एवं विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के लिए लंबी लाइन लगी है।

दशाश्मेध से लेकर मंदिर तक भक्तों की भीड़ खचाखच भरी है। सुरक्षाकर्मियों को देवाधिदेव महादेश का दर्शन कराने में काफी मशक्तत करनी पड़ रही है। वहीं वसंत पंचमी पर तीसरे एवं अंतिम शाही स्नान के बाद कुंभ से संतों एवं महंतों का भी प्रवाह काशी की ओर हो गया है।

साधु संत विशेषकर नागा साधु बडी़ संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। गंगा में स्नान के बाद अब बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर रहे हैं। नागा संन्यासियों के जत्थों ने जगह-जगह विशेष कर घाटों पर डेरे डाल दिए हैं। जटा रखे हुए, गेरुआ रंग से रंगे, भस्म लगाए और रुद्राक्ष की माला पहने नागा संन्यासी विशेषकर विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने है। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बाबा वेंगा भविष्यवाणी 2026: महायुद्ध, आर्थिक संकट और सोने के दाम? जानें बुल्गारियाई भविष्यवक्ता की 4 सबसे बड़ी चेतावनियां

Numerology Weekly Horoscope 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार साप्ताहिक भविष्यवाणी, जानें कैसा रहेगा 3 से 9 नवंबर का समय

November Weekly Rashifal: नवंबर का महीना किन राशियों के लिए लाएगा धन और सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (3 से 9 नवंबर 2025)

Monthly Horoscope November 2025: नवंबर 2025: क्या आपकी राशि के लिए खुलेंगे धन-समृद्धि के द्वार? पढ़ें मासिक राशिफल

Shukra gochar 2025: शुक्र का तुला राशि में गोचर, 2 राशियों को रहना होगा सतर्क

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (08 नवंबर, 2025)

08 November Birthday: आपको 8 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी पर शीघ्र शादी और उत्तम वैवाहिक जीवन के लिए 8 अचूक उपाय

Ganadhipa Chaturthi 2025: कब है गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 08 या 09 नवंबर? नोट करें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजन विधि