केदारनाथ में ब्रह्मकमल पर संकट

Webdunia
ND

केदारनाथ में ब्रह्मकमल तो बद्रीनाथ में गंधमाधन तुलसी का अंधाधुँध विदोहन इसके अस्तित्व के लिए खतरा बन गया है। इसी तरह हेमकुण्ट साहिब यात्रा में भी ब्रह्मकमल को नोचने का रिवाज-सा बन गया है। ब्रह्मकमल जो कि ऊँचाई वाले अक्षांशीय क्षेत्रों का एक दुर्लभ पुष्प है, जिसे राज्य सरकार ने अपने राज्य चिह्न का भी खिताब दिया है, का अत्यधिक दोहन ही इसके लिए खतरा बन रहा है।

इसे मद्देनजर रख बद्री-केदार मंदिर समिति ने इसके संरक्षण हेतु एक कार्ययोजना तैयार करने का दावा किया है। इस कार्ययोजना को राज्य शासन को भेजे जाने के बाद भी इस पर क्या होगा यह भविष्य के गर्भ में है। लेकिन मंदिर समिति द्वारा भेजे गए प्रस्ताव से यह जरूर है कि यह सब अब इस खतरनाक स्थिति तक पहुँच चुका है कि मंदिर समिति को भी इसके लिए आगे आना पड़ा।

बद्रीनाथ में गंधमाधन तुलसी की जंगल के रूप में बहुतायत थी। इसी तुलसी का अभिषेक भगवान बद्रीनाथ को किया जाता रहा था, तथापि आज इसकी माला बनाने से इसे प्रसाद के रूप में अंधाधुँध तरीके से नोच खसोट कर इसका जो विदोहन किया जा रहा है, उससे इसकी स्थिति काफी दयनीय हो चली है।

इसी प्रकार ब्रह्मकमल जिसे भगवान ब्रह्मा के कमल का नाम दिया गया था, को भी अंधाधुँध विदोहन के चलते अस्तित्व का खतरा पैदा हो गया है। उच्च स्थलीय इन औषधि रूपी वस्तुओं की दुर्दशा पर मंदिर समिति को इनके संरक्षण के बाबत सोचने को मजबूर होना पड़ा है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि और मंगल का नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

होली पर 8 दीपक जलाकर जीवन को महका और चमका देंगे, धन की समस्या होगी समाप्त

यूपी के इस गांव से शुरुआत हुई थी होली की, आज भी है 5 हजार वर्ष पुराना मंदिर

March Horoscope 2025 : मासिक राशिफल मार्च 2025, जानें 12 राशियों के लिए क्या होगा खास

होली से पहले बृज में मनाई जाती है फुलेरा दूज, जानिए राधा कृष्ण के प्रेम से क्या है सम्बन्ध

सभी देखें

धर्म संसार

आज का चटपटा चुटकुला : होली कब है?

होली-धुलेंड़ी का रंगीन चुटकुला : ऑर्गेनिक रंग की होली

कब से लग रहा है खरमास, क्या है इस मास का महत्व और जानिए अचूक उपाय

होलिका दहन और धुलेंडी के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी?

Rohini Vrat 2025 : आज जैन रोहिणी व्रत, जानें महत्व, विधि, लाभ और कथा