बाहुबली की विशाल प्रतिमा सोनागढ़ पहुँची

Webdunia
ND

दिगंबर जैन संप्रदाय का प्रसिद्ध तीर्थ सोनागढ़ में 41 फुट ऊँची और 195 टन वजनी भगवान बाहुबली की विशाल प्रतिमा बंगलोर से लाई गई है। इसे पहाड़ी पर स्थापित किया जाएगा। जैन मंदिर प्रशासन के अनुसार यह प्रतिमा 400 टन वजनी ग्रेनाइट की एक चट्टान में से उकेर कर बनाई है। इसके निर्माण पर 1.2 करोड़ रु. खर्च आया। इसे 140 पहियों वाले विशेष ट्राले पर लाया गया। इस प्रतिमा को बंगलोर से सोनागढ़ पहुँचने में एक पखवाड़ा लगा।

प्रतिमा के निर्माण के लिए उपयुक्त चट्टान ढूँढने में दो वर्ष लग गए। कर्नाटक के ही हासन जिले के श्रवण बेलगोला में चूँकि भगवान बाहुबली की विशालतम प्रतिमा है, इसलिए वहाँ चट्टान और शिल्पी दोनों मिल गए। इसे कर्नाटक के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिल्पी अशोक गुडिगर ने आकार प्रदान दिया। 90 प्रतिशत कार्य वहाँ पूर्ण हुआ, शेष कार्य सोनागढ़ में किया जाएगा।

सोनागढ़ में दिगंबर जैन संप्रदाय के संत कांजी स्वामीजी 45 वर्षों से जैनवाद पर प्रवचन देते रहे हैं। जैन संप्रदाय के इस प्रसिद्ध तीर्थ में कई भगवान विराजित है।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

केतु मचाएगा देश और दुनिया में तबाही, 18 माह संभलकर रहना होगा

बाबा वेंगा की साइलेंट किलर वाली भविष्यवाणी हुई सच! जानिए कैसा रहेगा वर्ष 2025

शनि मंगल का षडाष्टक योग और खप्पर योग कब तक रहेगा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

राहु के कुंभ राशि में गोचर से देश और दुनिया में होंगे ये 5 बड़े बदलाव

2025 में कब मनाई जाएगी अपरा एकादशी, जानें पूजन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

सभी देखें

धर्म संसार

मई 2025 में कब से लग रहा है पंचक, कब तक रहेगा जारी, जानें पूरी जानकारी

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन क्या खास लाया है आपके लिए, पढ़ें 19 मई का दैनिक राशिफल

19 मई 2025 : आपका जन्मदिन

19 मई 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

May 2025 Weekly Horoscope: मई के नए हफ्ते का साप्ताहिक राशिफल, जानें किन राशियों का चमकेगा भाग्य