बिहार में सूर्योपासना का महापर्व छठ समाप्त

Webdunia
बिहार में शनिवार, 9 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही सूर्योपासना का महापर्व छठ समाप्त हो गया।

राजधानी पटना में गंगा नदी के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में लाखों व्रतधारियों ने उगते हुए सूर्य को नदियों और तालाबों में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित किया। इस मौके पर लोगों ने पवित्र गंगा नदी में स्नान भी किया। औरंगाबाद जिले के देव में स्थित त्रेतायुगीन सूर्य मंदिर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने पूजा अर्चना की और व्रतधारियों ने सूर्यकुण्ड में अर्घ्य अर्पित किया।

दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं का 36 घंटे का निराहार व्रत समाप्त हुआ और उसके बाद व्रतधारियों ने अन्न-जल ग्रहण किया। चार दिवसीय इस महापर्व के तीसरे दिन कल व्रतधारियों ने नदियों और तालाबों में अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया था। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अगस्त्य तारे को अर्घ्य देने का क्या है महत्व?

अमरनाथ की गुफा किसने खोजी और किसने शुरू की थी यात्रा, जानिए पौराणिक प्राचीन इतिहास

दही के इन आसान उपायों से मजबूत होता है शुक्र ग्रह: जानें कमजोर शुक्र के लक्षण और निवारण

वैशाख मास का महत्व और इस माह के अचूक 5 उपाय

बड़ी खबर: जगन्नाथ मंदिर के ध्वज को ले उड़ा गरुड़, अनहोनी की आशंका

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: दैनिक राशिफल 19 अप्रैल, आज का भाग्य आपके साथ है या नहीं? पढ़ें 12 राशियां

19 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

19 अप्रैल 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

50 साल बाद सूर्य गोचर से बना शुभ चतुर्ग्रही योग, 3 राशियों के पलट जाएंगे किस्मत के सितारे

लाल किताब के अनुसार किस्मत का ताला खोलने के क्या है अचूक उपाय