बिहार विश्व-बंधुत्व के समागम का केंद्र

भारत और तिब्बत में गुरु-शिष्य का रिश्ता

Webdunia
ND

बिहार एक बार फिर आध्यात्मिक चेतना, शांति और विश्व-बंधुत्व के समागम का केंद्र बना। बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने विश्व शांति और बंधुत्व का संदेश देते हुए कहा कि तिब्बत और भारत के रिश्ते प्रारंभ से ही प्रगाढ़ रहे हैं। भारत और तिब्बतियों के बीच गुरु और शिष्य का संबंध रहा है। तिब्बतियों को संरक्षण देने में भारत की अहम भूमिका रही है।

धर्मगुरु दलाई लामा गुरुवार को भगवान बुद्ध के 2550वें महापरिनिर्वाण वर्ष के मौके पर बुद्ध स्मृति पार्क के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर बुद्ध स्तूप को पाटलिपुत्र करुणा स्तूप नाम दिया। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग बताया।

ND
उन्होंने कहा कि यह हमारी विडंबना है कि जिस महाबोधि वृक्ष के नीचे महात्मा बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ उसका मूल स्वरूप बिहार से ही गायब हो गया था, लेकिन बोधगया के इस महाबोधि वृक्ष के अंश से श्रीलंका में पनपा पौधा एक बार फिर बुद्ध की धरती पार लाया गया है।

महाबोधि के इस लघु वृक्ष को उस समय पुरानी जमीन नसीब हुई जब बौद्ध धर्म के शीर्ष गुरु दलाई लामा ने पटना के नवनिर्मित बौद्ध करुणा स्तूप में उसका रोपण किया। सम्राट अशोक के भाई महेंद्र बोधिवृक्ष के मूल अंश से पनपे पौधे को श्रीलंका ले गए थे।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

30 साल बाद 29 मार्च 2025 को है 4 महासंयोग, 5 कार्य अवश्य करेंगे तो होगा फायदा ही फायदा

सूर्य का मीन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Shani gochar 2025: सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि का बृहस्पति की मीन राशि में होगा गोचर, 3 राशियों के लिए है अशुभ

बसौड़ा 2025: शीतलाष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा?

29 मार्च 2025 को होने वाला है सबसे बड़ा परिवर्तन, 3 राशियां रहें बचकर

सभी देखें

धर्म संसार

हिंदू नववर्ष को किस राज्य में क्या कहते हैं?

रंग पंचमी पर आजमा लें ये 5 अचूक उपाय, पूरा साल रहेगा खुशियों भरा

पान के बीड़े से करते हैं लड़की को प्रपोज, भीलों के भगोरिया मेले का शिव और पार्वती से क्या है संबंध?

रंग पंचमी विशेष : जानें इस बार रंगपंचमी पर क्या पकवान बना सकते हैं?

होली या रंगपंचमी पर रंग छुड़ाने के 5 आसान तरीके