बोहरा समाज की ईद आज

Webdunia
ND

रमजान माह के 30 रोजे पूरे करने के बाद दाऊदी बोहरा समाज ईदुल फितर का त्योहार मनाएगा। इस मौके पर मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। इधर मुस्लिम समाज चांद की तस्दीक के बाद बुधवार या गुरुवार को ईद का त्योहार मनाएगा।

मंगलवार को बोहरा समाज की मस्जिदों में नमाज-ए-ईद अदा की जाएगी। इस मौके पर विशेष खुतबा पढ़ा जाएगा और नमाज के बाद देश-दुनिया के लिए दुआएं की जाएंगी। इस मौके पर बोहरा समाज के धर्मगुरू डॉ. सैयदना का संदेश भी लोगों को सुनाया जाएगा।

दाऊदी बोहरा समाज के कमरूद्दीन दाऊदी ने बताया कि ईद की नमाज सुबह फजिर की नमाज के बाद (सूर्योदय होने पर) अदा की गई। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी गई तथा घर-घर में सिवइयां और शीर-खुरमे से एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया जाएगा।

मुस्लिम समुदाय ने सोमवार को रमजान माह का 28वां रोजा रखा। इसके बाद मंगलवार को 29वें रोजे के साथ चांद की तलाश की जाएगी। इस दिन अगर चांद दिखाई देने की तस्दीक हो जाती है तो बुधवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। अन्यथा मुस्लिम समाज गुरुवार को यह पर्व मनाएगा। ईद का त्योहार करीब आने के साथ देर रात तक खरीदी-बिक्री का दौर जारी है।
Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Weekly Calendar 2024 : नए सप्ताह के सर्वश्रेष्‍ठ शुभ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग मई 2024 में

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे शुभ समाचार और होगा धनलाभ, जानें 19 मई का राशिफल

19 मई 2024 : आपका जन्मदिन

19 मई 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Chinnamasta jayanti 2024: क्यों मनाई जाती है छिन्नमस्ता जयंती, कब है और जानिए महत्व