Dharma Sangrah

महाकालेश्वर मंदिर का नवरात्रि पर्व

12 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

Webdunia
ND
देश के बारह ज्योतिर्लिगों में प्रमुख उज्जैन का भगवान महाकालेश्वर का मंदिर देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहाँ महाशिवरात्रि का पर्व नवरात्रि के रूप में मनाया जाता है और भगवान महाकालेश्वर को नौ दिनों तक नए-नए स्वरूपों में आभूषणों से सजाया जाता है।

परंपरानुसार भारतीय संस्कृति में शिवरात्रि भगवान शिव के विवाह के वर्षगाँठ के रूप में मनाई जाती है। महाकालेश्वर मंदिर में इस वर्ष यह उत्सव चार फरवरी से 12 फरवरी तक मनाया जाएगा। इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर के विशाल परिसर को विवाह मंडप के रूप में सजाया जाता है।

भगवान महाकालेश्वर को महाशिवरात्रि पर्व के पूर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी से शुरू होने वाले नवरात्रि महोत्सव के अन्तर्गत नौ दिनो तक विभिन्न स्वरूपों में दूल्हे के रूप में सजा कर उनकी विशेष पूजा की जाती है। यह सिलसिला महाशिवरात्रि तक चलता है।

इस संबंध में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य एवं मंदिर के पुजारी महेश उस्ताद ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव के तहत प्रतिदिन भगवान महाकालेश्वर को महाशिवरात्रि पर्व तक दूल्हे के रूप में सजाया जाता है और भगवान को नौ दिनो तक विभिन्न मुखौटे के रूप में सुसज्जित कर करोडों रुपए मूल्य के आभूषणों से श्रृंगारित किया जाता हैं।

उन्होंने बताया कि भगवान महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली इस नवरात्रि का शुभारंभ से विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ 11 पंडितों द्वारा रुद्राभिषेक कर होता है। उज्जैन के राजाधिराज कहे जाने वाले भगवान महाकालेश्वर को श्रद्धालुओं एवं प्राचीन समय के राजा महाराजाओं द्वारा भेंट किए गए सोने से मंडित मुकुट तथा हीरे-पन्ने से जडे गहनों से प्रतिदिन सजाया जाता है। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

November 2025 Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 24-30 नवंबर, इस सप्ताह किन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें अपना भाग्य

Mulank 5: मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Lal Kitab Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि (Virgo)- राहु करेगा संकट दूर, गुरु करेगा मनोकामना पूर्ण

Shani Margi 2025: 28 नवंबर 2025 को शनि चलेंगे मार्गी चाल, 3 राशियों को कर देंगे मालामाल

Baba Vanga Prediction 2026: बाबा वेंगा की वर्ष 2026 के लिए 5 प्रमुख भविष्यवाणियां

सभी देखें

धर्म संसार

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर, 2025: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

kovidara tree: क्या कचनार ही है कोविदार वृक्ष? जानिए दिलचस्प जानकारी

Lal Kitab Makar Rashifal 2026: मकर राशि (Capricorn)- राहु और केतु मिलकर भटकाएंगे, शनि और गुरु के उपाय बचाएंगे

skanda sashti 2025: सुब्रह्मण्य षष्ठी व्रत क्या है, जानें महत्व, पूजन विधि और मुहूर्त