सुब्रह्मण्य में पंचफनीय दुर्लभ नागराज

Webdunia
ND

मेंगलोर (कर्नाटक) के निकट सुब्रह्मण्य में पाँच फन वाले दुर्लभ नागराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। हिन्दू धर्म में नाग पूजा का विधान है। नागपंचमी का दिन नाग पूजा का ही पर्व माना जाता है, जबकि वर्ष के शेष दिनों में भी श्रद्धालु नाग के दर्शन होते ही उसकी पूजा करने लगते हैं। नाग या साँप के प्रति श्रद्धा की मुख्य वजह यह है कि शेषनाग तो भगवान विष्णु की शैया हैं ही, भगवान शंकर भी साँपों की माला पहनते हैं।

हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु हजार फन वाले शेषनाग की शैया पर शयन करते हैं, जबकि लौकिक दृष्टि से एकाधिक फन वाले नागराज का अस्तित्व दुर्लभ माना जाता है। लेकिन मेंगलोर में पिछले दिनों एक मकान में अचानक प्रकट हुए पाँच फन वाले नागराज ने यह सिद्ध कर दिया है कि परलौकिक सहस्रफनीय शेषनाग के पंचफनीय लौकिक वंशज का अस्तित्व अभी भी पृथ्वी पर हैं।
अब चूँकि मेंगलोर के नागराज पाँच फन वाले हैं, इसलिए उन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं और आम जिज्ञासुओं का हुजूम उमड़ रहा है।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

30 साल बाद 29 मार्च 2025 को है 4 महासंयोग, 5 कार्य अवश्य करेंगे तो होगा फायदा ही फायदा

सूर्य का मीन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Shani gochar 2025: सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि का बृहस्पति की मीन राशि में होगा गोचर, 3 राशियों के लिए है अशुभ

बसौड़ा 2025: शीतलाष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा?

29 मार्च 2025 को होने वाला है सबसे बड़ा परिवर्तन, 3 राशियां रहें बचकर

सभी देखें

धर्म संसार

18 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

18 मार्च 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

रंग पंचमी पर लड्डू गोपाल का करें ऐसे श्रंगार, दूर होंगी संतान संबंधी सभी समस्याएं

वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए रंग पंचमी के दिन करें ये पाठ, मिलेगी राधारानी और श्रीकृष्ण की विशेष कृपा

इस रंगपंचमी पर जानें आपकी राशि का कलर, जानें कौनसा रंग बदल देगा आपका भाग्य