Hanuman Chalisa

131 किलो चने की दाल पर लिखा राम का नाम

पांच साल से कर रहे श्रीराम की अनूठी भक्ति

Webdunia
ND

कॉपी व पत्तों पर राम नाम लिखते तो आपने कई लोगों को देखा और सुना होगा। मगर हम आपका परिचय एक ऐसे शख्स से करा रहे हैं, जिन्हें भगवान राम का नाम चने की दाल पर लिखने का जुनून है।

रतलाम निवासी प्रेमसिंह परिहार विगत पांच वर्षों से चने की दाल पर मार्कर पेन से राम नाम लिख रहे हैं। परिहार अभी तक 131 किलो चने की दाल पर राम नाम लिख चुके हैं।

चने की दाल पर राम नाम लिखने का खयाल उनके मन में कैसे आया, इस प्रश्न पर प्रेमसिंह ने बताया कि गत 25 सालों से मैं कॉपी पर राम नाम लिखता रहा। एक दिन पत्नी चने की दाल साफ कर रही थी। मैं समीप ही बैठा कॉपी में राम नाम लिख रहा था।

अचानक खयाल आया क्यों न दाल पर राम नाम लिखा जाए और उस दाल को जलीय जंतुओं को खिलाया जाए, जिससे उनका उद्घार होगा। बस उसी दिन से यह सिलसिला प्रारंभ हुआ, जो आज तक जारी है।

निजी कंपनी में बतौर सुरक्षाकर्मी काम करने वाले प्रेमसिंह हनुमान अष्टमी पर उज्जैन के बाबा बाल हनुमान को राम नाम लिखी दाल अर्पित करने आए थे। रविवार को उन्होंने भगवान को दाल का भोग लगाया तथा सोमवार को मोक्षदायिनी शिप्रा में दाल मछलियों को खिलाई। अभी तक राम नाम लिखी दालों को परिहार नर्मदा में प्रवाहित करते आए हैं।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Gita Jayanti Wishes: गीता जयंती पर अपनों को भेजें ये 5 प्रेरणरदायी शुभकामना संदेश

Shani Margi 2025: 28 नवंबर 2025 को शनि चलेंगे मार्गी चाल, 3 राशियों को कर देंगे मालामाल

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी कब है, क्यों नहीं करते हैं इस दिन विवाह?

Sun Transit In Scorpio: सूर्य का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल और भविष्‍यफल

बुध का तुला राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा लाभ किसको होगा नुकसान

सभी देखें

धर्म संसार

Budh tula gochar: बुध का तुला राशि में वक्री गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

Mulank 6: मूलांक 6 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Singh Rashi 2026: सिंह राशि 2026 राशिफल: शनि और राहु की बुरे प्रभाव से बचाएंगे बृहस्पति

Lal Kitab Tula Rashifal 2026: तुला राशि (Libra)- राहु से रहना होगा बचकर तो पूरा साल रहेगा शानदार, जान लें उपाय

Quotes of Guru Tegh Bahadur: गुरु तेग बहादुर जी के शहादत दिवस पर अपनों को भेजें ये खास 7 भावपूर्ण संदेश