19 वर्ष बाद फरवरी में होलिका दहन!

Webdunia
WD
हर वर्ष मार्च में होने वाला होलिका दहन इस बार 28 फरवरी को होगा। यह संयोग 19 साल बाद आया है और अब फिर 19 साल बाद 2029 में ही ऐसा होगा। आमतौर पर मार्च के प्रथम अथवा द्वितीय पखवा़ड़े में होलिका दहन होता है पर जब-जब अधिक मास होता है तो तिथियों में घट-बढ़ होती है।

इस बार भी वैशाख का महीना अधिक मास है। यही कारण है कि लगभग 19 वर्ष बाद होलिका दहन फरवरी माह में होगा। इसके पहले यह संयोग 1991 में बना था और उससे पहले 1971 में भी होलिका दहन फरवरी के अंतिम दिन हुआ था और धुलेंडी मार्च के प्रथम दिन मनाई गई थी।

फरवरी माह में होलिका दहन का अगला संयोग वर्ष 2029 में आएगा तथा धुलेंडी 1 मार्च की मनाई जाएगी। ज्योतिषी पं. अरुण पाठक के अनुसार हिन्दी पंचांग में तिथियों के उतार-चढ़ाव के चलते हर चार-पाँच वर्ष में कुछ त्योहार अँगरेजी महीनों के मान से पहले आ जाते हैं। इस बार भी वैशाख में अधिक मास के कारण तिथियों के घटने से होलिका दहन 28 फरवरी को है।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगला गौरी व्रत कब रखा जाएगा, क्या है माता की पूजा का शुभ मुहूर्त

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी के अनुसार तीसरा विश्‍व युद्ध कब होगा, भारत में लगेगा मिलिट्री शासन?

सावन सोमवार से संबंधित आरती चालीसा सहित महत्वपूर्ण जानकारी

अमरनाथ यात्रा शुरू, बालटाल और नुनवान आधार शिविरों से पहला जत्था रवाना

कैलाश मानसरोवर भारत का हिस्सा क्यों नहीं है? जानिए कब और कैसे हुआ भारत से अलग?

सभी देखें

धर्म संसार

शनि की मीन राशि में वक्री चाल, 12 राशियों का राशिफल

सुख और समृद्धि के लिए देवशयनी एकादशी के 5 प्रभावी उपाय

Weekly Horoscope 7-13 July 2025: सप्ताह भर की भविष्यवाणी: आपकी राशि के लिए क्या है खास? (जानें 12 राशियां)

मुस्लिम लोग मोहर्रम क्यों मनाते हैं, क्यों निकालते हैं ताजिये?

गुरु का मिथुन राशि में उदय, 12 राशियों का राशिफल